Sirsa : लड़की से छेड़छाड़ को लेकर बवाल, हुई फायरिंग

Sirsa  : लड़की से छेड़छाड़ को लेकर बवाल, हुई फायरिंग
X
लड़की से कथित छेड़छाड़ के मामले को लेकर गांव रिसालियाखेड़ा में बीती रात जमकर बवाल हुआ। आरोप है कि इस दौरान दो पक्षों मे हुए झगड़े में आरोपी लड़के के चाचा द्वारा फायरिंग भी की गई। पुलिस ने लड़की की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Sirsa : एक लड़की से कथित छेड़छाड़ के मामले को लेकर गांव रिसालियाखेड़ा में बीती रात जमकर बवाल हुआ। आरोप है कि इस दौरान दो पक्षों मे हुए झगड़े में आरोपी लड़के के चाचा द्वारा फायरिंग भी की गई। फिलहाल जिन लोगों में विवाद हुआ] दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने पीड़ित लड़की की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी अनुसार कथित छेड़छाड़ मामले में गांव रिसालियाखेड़ा में गत रात्रि दो पक्षों के बीच जमकर हंगामा हुआ। एक पक्ष का आरोप है कि लड़की से छेड़छाड़ करने व आरोपियों द्वारा घर पर आकर धावा बोला गया। साथ ही फायरिंग कर भयभीत करने का प्रयास किया। वहीं दूसरा पक्ष लड़के का अपहरण करने व मारपीट करने जैसे आरोप लगा रहा है। दोनों की तरफ से पुलिस को एक दूसरे के खिलाफ शिकायत दी गई है। गोरीवाला चौकी इंचार्ज आनंद कुमार ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित लड़की की शिकायत पर वीरेंद्र, श्रवण व 8-10 अन्य के ख़िलाफ मामला दर्ज किया है। थाना सदर प्रभारी ने बताया कि अभी पुलिस दूसरे पक्ष के बयान दर्ज करेगी, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें - Bahadurgarh : एक भाई पर गोली चलाई, दूसरे पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास


Tags

Next Story