Sirsa : फैक्ट्री मालिक से परेशान मजदूर ने ससुराल जाकर की आत्महत्या

Sirsa : फैक्ट्री मालिक से परेशान मजदूर ने ससुराल जाकर की आत्महत्या
X
फैक्ट्री मालिक की कथित प्रताड़ना से तंग आकर एक मजदूर मनप्रीत सिंह निवासी गांव भंगू ने अपने ससुराल गांव शेरगढ़ जाकर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव काे कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी।

Sirsa : फैक्ट्री मालिक की कथित प्रताड़ना से तंग आकर एक मजदूर मनप्रीत सिंह निवासी गांव भंगू ने अपने ससुराल गांव शेरगढ़ जाकर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव काे कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक के ससुर की शिकायत पर फैक्ट्री मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार गांव भंगू निवासी मनप्रीत सिंह की डबवाली उपमंडल के गांव शेरगढ़ में ससुराल है। मनप्रीत के ससुर रामपाल के मुताबिक उनका दामाद फतेहाबाद जिले के गांव डूल्ट में जिंदल गर्ग की पाइप फैक्ट्री में काम करता था। 8 अगस्त को उसके दोहते का जन्मदिन था। इसके लिए उसके दामाद ने घर आने के लिए 3 अगस्त को फैक्ट्री मालिक से इजाजत व मजदूरी के पैसों की मांग की। रामपाल के मुताबिक फैक्ट्री मालिक ने ना तो छुट्टी की इजाजत दी और ना ही पैसे दिए। अलबत्ता उसके दामाद से फैक्ट्री मालिक ने पैसे लेने की बाबत किसी शपथपत्र पर हस्ताक्षर करवा लिए।

रामपाल के मुताबिक परेशान होकर मनप्रीत 5 अगस्त को अपने ससुराल शेरगढ़ चला आया। यहां उसने अपनी परेशानी व फैक्ट्री मालिक के बारे में उसे जानकारी दी। फैक्ट्री मालिक द्वारा शपथ पत्र पर करवाए गए साइन से मनप्रीत घबराया हुआ था। इसी परेशानी के चलते सोमवार शाम उसने शेरगढ़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में डबवाली पुलिस ने मृतक के ससुर रामपाल की शिकायत पर फतेहाबाद वासी जिंदल गर्ग के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- Jind : कपड़ों की दुकान में लगी आग, लाखों का कपड़ा जलकर राख

Tags

Next Story