कहीं बिगड़ न जाए हालात : जनस्वास्थ्य कर्मियों ने दी पानी बंद करने की चेतावनी

Narnaul : कर्मचारियों व अधीक्षक अभियंता के बीच चल रहे विवाद से कहीं नारनौल महेंद्रगढ़ के हालात न बिगड़ जाए। हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन ने अधीक्षक अभियंता को दोनों जिलों के सीवरेज में पानी की सप्लाई को बंद करने की चेतावनी दे दी है। अगर जल्द कर्मचािरयों की मांगों का समाधान नहीं हुआ ताे दोनों क्षेत्रों की व्यवस्था चरमरा जाएगी, जिसका खामियाजा निर्दोष जनता को भुगतना पड़ेगा।
हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन का जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी परिमंडल परिसर में अधीक्षक अभियंता के खिलाफ धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। प्रदर्शन की अध्यक्षता हरियाणा कर्मचारी महासंघ के राज्य प्रधान व ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन के राज्य प्रधान विश्वनाथ शर्मा ने की। मंच संचालन कनीना ब्रांच के प्रधान कृष्ण कुमार पूनिया ने किया गया। उन्होंने कहा कि अधीक्षक अभियंता तीसरे दिन भी अपनी सीट से नदारद है और अगर समय रहते अधीक्षक अभियंता ने मंडल से बातचीत कर समस्याओं व मांगों का समाधान नहीं किया, तो आने वाले समय में नारनौल व महेंद्रगढ़ की सीवरेज में पानी की सप्लाई बंद कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि फील्ड में कार्यरत कर्मचारियों की पदोन्नति जनवरी 2023 से पेंडिंग है, जिसे अति शीघ्र किया जाए, कर्मचारियों का बकाया वेतन शीघ्र दिलवाया जाए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो कर्मचारी बड़े आंदोलन की घोषणा करते हुए पानी बंद कर देंगे।
यह भी पढ़ें - Jind : खापों के बीच पहुंचा बिना ट्रायल एशियाड गेम्स में भेजने का मामला
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS