राहत : आज से चलेंगी छह और ट्रेनें, यात्रियों से लगेगा एक्सप्रेस का किराया

हरिभूमि न्यूज. सोनीपत
दिल्ली-अंबाला रेललाइन पर एक साल बाद आज यानी 5 अप्रैल से छह पैसेंजर ट्रेनों (Passenger trains) का संचालन शुरू होगा। रेलवे द्वारा तीन जोड़ी ट्रेनें ओर चलाने से यात्रियों ने राहतक की सांस ली है। ट्रेनों का परिचालन शुरू होने से कुरुक्षेत्र व गाजियाबाद की ओर जाने वाले यात्रियों को राहत मिल सकेगी। हालांकि इन ट्रेनों में सफर करने के लिए यात्रियों को एक्सप्रेस ट्रेनों का किराया देना पड़ेगा। कुरुक्षेत्र जाने के लिए अभी यात्रियों को 55 रुपये का टिकट खरीदना पड़ रहा है। अब सोनीपत से गाजियाबाद की ओर से जाने के लिए 40 रुपये का टिकट लेना पड़ेगा।
बता दें कि कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन लगने के बाद सभी ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया था। 22 फरवरी से से हजरत निजामुद्दीन से कुरुक्षेत्र पैसेंजर ट्रेन (04405/06) का संचालन शुरू कर दिया था। इस ट्रेन में यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी होने के बाद पैसेंजर ट्रेनों के संचालन के लिए की मांग की जा रही थी। यात्रियों की मांग को देखते हुए रेलवे ने दिल्ली-अंबाला रेलवे लाइन पर तीन ओर ट्रेनों के संचालन की मंजूरी दी है। ताकि सोनीपत से कुरुक्षेत्र, दिल्ली व गजियाबाद जाने वाले यात्रियों को राहत मिल सके। पैसेंजर ट्रेन में सफर करने के लिए यात्रियों को एक्सप्रेस का किराया देना पड़ेगा।
ये ट्रेनें
गाजियाबाद से पानीपत जाने वाली ट्रेन (04471) गाजियाबाद से शाम 5.05 बजे चलेगी। यह ट्रेन सोनीपत होते हुए रात 8.04 बजे पानीपत पहुंचेगी। पानीपत से गाजियाबाद जाने वाली पैसेंजर (04472) पानीपत से सुबह 6 बजे चलेगी। यह ट्रेन सोनीपत होते हुए गाजियाबाद स्टेशन पर सुबह 9.10 बजे पहुंचेगी। पानीपत से नई दिल्ली जाने वाली पैसेंजर सुबह (04450) 5 बजे शुरू होगी। यह ट्रेन सोनीपत होते हुए नई दिल्ली सुबह 7.30 बजे पहुंचेगी। नई दिल्ली से कुरुक्षेत्र जाने वाली पैसेंजर (04449) सुबह 7.55 बजे चलेगी। यह ट्रेन सोनीपत होते हुए दोपहर 12 बजे कुरुक्षेत्र पहुंचेगी। वहीं कुरुक्षेत्र से पुरानी दिल्ली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन (04452) दोपहर बाद 12.40 बजे चलेगी। यह ट्रेन सोनीपत होते हुए पुरानी दिल्ली शाम 4.40 बजे पहुंचेगी। पुरानी दिल्ली से पानीपत जाने वाली पैसेंजर (04451) शाम 5.35 बजे चलेगी। यह ट्रेन सोनीपत होते हुए शाम 7.45 बजे पानीपत पहुंचेगी। इन ट्रेनों का संचालन होने से यात्रियों को काफी राहत मिल सकेगी।
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे की ओर से 05 अप्रैल से छह पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू किया जा रहा है। अब रेलयात्रियों को सोनीपत से कुरुक्षेत्र व गाजियाबाद की ओर आने जाने में राहत मिल सकेगी। पैसेंजर ट्रेन में सफर करने के लिए यात्रियों को एक्सप्रेस का किराया देना होगा। इनमें एमएसटी अभी मान्य नहीं होंगे।- दीपक कुमार, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, रेलवे
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS