यमुनानगर : छह वर्षीय बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गले पर मिले निशान, मां पर हत्या का आरोप

हरिभूमि न्यूज. यमुनानगर
जिले के जयधरी गांव में छह वर्षीय बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत (Death) हो गई। मृतक के गले पर निशान मिले हैं। इस दौरान मृतक के चाचा ने उसकी मां पर गला दबाकर व जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मृतक के चाचा कर्मवीर सिंह की शिकायत पर आरोपित बच्चे की मां बबली के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि जयधरी निवासी कर्मवीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके बड़े भाई धर्मवीर सिंह के पास दो लड़के हैं। दोपहर के समय धर्मवीर सिंह की पत्नी बबली ने अपने छोटे बेटे कन्हैया (6) के साथ किसी बात को लेकर पहले मारपीट की। इसके बाद उसे कोई जहरीला पदार्थ खिला दिया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और आरोपित बच्चे की मां बबली के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। उधर, बच्चे की मौत के बाद उसकी माता बबली और पिता धर्मवीर की हालत बिगड़ गई है। उन्हें अस्पताल में भरती करवाया गया है। फिलहाल बबली व धर्मवीर ब्यान देने की हालत में नहीं हैं।
मामले में की जा रही है जांच
मामले की जांच कर रहे छछरौली थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि आरोपित बच्चे की मां के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपित बबली अस्पताल में उपचाराधीन है और ब्यान देने की स्थिति में नहीं है। उससे और उसके पति से पूछताछ करने पर ही मामले में सच्चाई पता चलने की उम्मीद है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS