यमुनानगर : सोलह वर्षीय नाबालिग लड़की ने बच्चे को दिया जन्म, जानें फिर क्या हुआ

यमुनानगर : सोलह वर्षीय नाबालिग लड़की ने बच्चे को दिया जन्म, जानें फिर क्या हुआ
X
जच्चा व बच्चा दोनों ठीक हैं। लेकिन जच्चा की आयु आधार कार्ड में 16 वर्ष है। वहीं मेडिकल अधिकारी डॉ. गीतांजलि की शिकायत पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

Yamunanagar News : यमुनानगर शहर की एक कॉलोनी में किराये के मकान में रह रही सोलह वर्षीय नाबालिग लड़की ने अस्पताल में एक बच्चे को जन्म दिया। आधार कार्ड में आयु कम होने पर नागरिक अस्पताल के चिकित्सकों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस व चाइल्ड वेलफेयर कमेटी ने नाबालिग के बयान दर्ज किए। हालांकि लड़की ने पुलिस कार्रवाई से मना कर दिया है। मगर इसके बावजूद अस्पताल के मेडिकल अधिकारी डॉ. गीतांजलि की शिकायत पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि नाबालिग लड़की बिहार के भागलपुर की रहने वाली है। उसका बिहार निवासी आनंद के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के परिजनों ने आपस में बातचीत की और उनकी शादी के लिए राजी हो गए। करीब एक वर्ष पहले नाबालिग लड़की व आनंद ने शादी कर ली। पिछले छह माह से आनंद व नाबालिक लड़की पति-पत्नी के रुप में शहर की एक कॉलोनी में किराये का मकान लेकर रह रहे हैं। शादी के बाद वह गर्भवती हो गई।

गत 22 सितंबर को उसे प्रसव पीड़ा होने पर जगाधरी के नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां उसने बच्चे को जन्म दिया। जच्चा व बच्चा दोनों ठीक हैं। लेकिन जच्चा की आयु आधार कार्ड में 16 वर्ष है। इस हिसाब से यह नाबालिक लड़की शादी योग्य नहीं हुई थी। मगर इसके बावजूद उसकी शादी हो गई। पुलिस अब मामले में कार्रवाई करने में लगी है।

ये भी पढ़ें- Hisar : बेसहारा पशुओं व बंदरों के साथ आवारा कुत्ते बने परेशानी का सबब

Tags

Next Story