राजकीय सम्मान के साथ नौसैनिक का अंतिम संस्कार, गोवा में ड्यूटी के दौरान दुर्घटना का शिकार हुए

Rewari News : गोठड़ा टप्पा डहीना निवासी नौसेना का जवान गोवा में ड्यूटी के दौरान हादसे का शिकार होकर शही हो गया। मंगलवार सुबह उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा, जहां शहीद का पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। प्रशासन की ओर से एडीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल व कोसली के डीएसपी जयसिंह ने शहीद को पुष्पचक्र अर्पित किए।
करीब 32 वर्षीय रोहित नौसेना में गोवा में तैनात थे। उनके पिता का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में उनकी मां, भाई, पत्नी और दो बच्चे हैं। गोवा में हादसे के दौरान रोहित शहीद हो गए। उनके शहीद होने का समाचार मिलने के बाद सोमवार को ही उनके घर पर गांव के लोग एकत्रित होना शुरू हो गए। उनका पार्थिव शरीर नौसेना के वाहन से गांव पहुंचा। सुबह रोहित का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ। उनके छोटे बेटे ने मुखग्नि दी।
नौसेना की टुकड़ी ने शहीद के सम्मान में सलामी दी। जिला प्रशासन की ओर एडीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल, डीएसपी जयसिंह व कई अन्य अधिकारियों ने शहीद को पुष्पचक्र भेंट करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में गांव व आसपास के प्रबुद्ध लोगों ने हिस्सा लिया।
पिता की मौत के बाद आ गई थी जिम्मेदारी
रोहित के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। मां ने रोहित को पढ़ा-लिखाकर नौसेना में भर्ती कराया। उसके सहपाठी डा. रोहित चौहान ने बताया रोहित काफी मेहनती रहा। पिता की मौत के बाद परिवार चलाने के लिए पढ़ाई के साथ-साथ काम भी करता था। लगभग 18 साल की उम्र में रोहित नौसेना में भर्ता हो गया था।
ये भी पढ़ें- Rewari News : पहले सैनिक की गाड़ी को टक्कर मारी, फिर दी जान से मारने की धमकी
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS