शादी से पहले ही फौजी ने दहेज में मांगी महंगी गाड़ी, ना देने पर तोड़ा रिश्ता, डिप्रेशन में युवती

शादी से पहले ही फौजी ने दहेज में मांगी महंगी गाड़ी, ना देने पर तोड़ा रिश्ता,  डिप्रेशन में युवती
X
अंबाला के गांव महमूदपुर के रहने वाले फौजी का रिश्ता गांव रौला के 29 वर्षीय युवती के साथ तय हुआ था। 5 दिसंबर 2022 को शादी होनी तय हुई थी। अब लड़की के परिजनों ने पुलिस को शिकायत देकर फौजी व उसके परिजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

हरिभूमि न्यूज : अंबाला

महंगी गाड़ी के लालच में फौजी ने शादी से पहले ही रिश्ता तोड़ दिया। अब लड़की के परिजनों ने पुलिस को शिकायत देकर फौजी व उसके परिजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। गांव महमूदपुर के रहने वाले एक फौजी का रिश्ता गांव रौला के 29 वर्षीय युवती के साथ तय हुआ था। परिवादी ने बताया कि जनवरी 2022 में गांव महमूदपुर के संदीप के साथ उसने अपनी 29 वर्षीय बेटी का रिश्ता तय किया था। संदीप आर्मी में तैनात है। छुट्टी खत्म होने के चलते संदीप वापस ड्यूटी पर चला गया था।

संदीप मई 2022 में छुट्टी पर आया। उन्होंने संदीप के परिजनों के कहे अनुसार 18 मई को शगुन किया। उस वक्त अपनी हैसियत से ज्यादा 5-6 लाख रुपए खर्च किए। संदीप के परिजनों और रिश्तेदारों को कपड़ों व चांदी के सिक्कों से सम्मानित करते हुए 5 अंगुठियां व बालियां भी दीं। शिकायतकर्ता ने बताया कि संदीप उसकी बेटी के साथ 10 से 12 घंटे बात करता था लेकिन धीरे-धीरे उनकी डिमांड बढ़ने लगी। 5 दिसंबर 2022 को शादी होनी तय हुई थी। शादी में गाड़ी देने से मना करने पर संदीप कुमार, उसके भाई कुलदीप कुमार, मामा शीश पाल व उसकी पत्नी को आपत्ति हुई और अब वे बेटी से कोई संबंध नहीं रखना चाहते। उन्होंने रिश्ता तोड़ दिया। रिश्ता टूटने के बाद से उसकी बेटी डिप्रेशन में है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Tags

Next Story