पड़ोस की लड़की से बेटे ने की Love Marriage, परिवार काे चुकानी पड़ी कीमत, प्रेमी जोड़ा सेफ हाउस में

हरिभूमि न्यूज. रेवाड़ी
एक युवक को अपने पड़ोस की लड़की से लव मैरिज करने की कीमत उसके परिवार को चुकानी पड़ी। सोमवार को लड़के के परिवार पर सुबह लाठी-डंडों से किए गए हमले में वो बुरी तरह घायल हो गए। वहीं लड़के की मां, चाचा-चाची व बहन को भी चोटें आई हैं। घायलों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पीड़ित परिवार ने हमले का आरोप लड़की के परिवार वालों पर लगाया है। पुलिस जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, शहर के मोहल्ला संघी का बास निवासी चिराग ने 8 अक्टूबर को अपने ही मोहल्ले की एक लड़की के साथ लव मैरिज की थी। चिराग के परिवार का कहना है कि इस शादी से लड़की के परिवार वाले खफा थे, जिसको लेकर चिराग व लड़की दोनों कोर्ट से सुरक्षा लेकर सेफ हाउस में रह रहे हैं। चिराग की बहन चित्रा ने बताया कि सोमवार सुबह वह अपने घर पर ही थे। तभी लड़की का भाई योगेश ने 8-10 लोगों के साथ उनके घर पहुंचकर उसके पिता अमर सिंह पर हमला कर दिया। जब लड़के की मां रेखा बचाव करने लगी तो उसके साथ भी मारपीट की साथ ही चाचा संजय व चाची रजनी को भी पीटा गया। करीब 20 मिनट तक चले इस क्रम के बाद वो सभी वहां से फरार हो गए।
बता दें कि इससे पहले 8 अक्टूबर को ही चिराग के दोस्त गौरव पर भी इसी तरह हमला किया गया था, जिसमें उसके हाथ-पैर तोड़ दिए गए थे। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में गोकल गेट पुलिस चौकी इंचार्ज शीशराम का कहना है कि चिराग ने अपने पड़ोस की लड़की के साथ लव मैरिज की है। कोर्ट के आदेश के बाद दोनों सेफ हाउस में हैं। सोमवार सुबह दोनों पक्षों का किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक पक्ष की तरफ से शिकायत मिली है, जबकि दूसरे पक्ष की तरफ से अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS