Sonali Phogat Death Case : किसान के बेटे सुखविंदर की बड़े नेताओं तक पहुंच, पिता बोले - गलती की है तो मिले सजा

चरखी दादरी। भाजपा नेत्री एवं टिकटॉक स्टार सोनाली फौगाट कि गोवा में संदिग्ध मौत मामले में जिस सुखविंदर का नाम सामने आ रहा है वह दादरी जिले के गांव मंदौला का रहने वाला है। सोनाली की संदिग्ध मौत वाले दिन वह साथ ही बताया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार सुखविंदर सिरसा से विधायक गोपाल कांडा के साथ वर्षों से जुड़ा हुआ है। जो पिछले 10 साल से गुरुग्राम में रहता है। उनकी पत्नी व माता-पिता गांव में रहते हैं।
आरोपित सुखविंदर के पिता धर्म सिंह किसान हैं। लेकिन सुखविंदर छोटी सी उम्र में ही बड़े सपने देखने लगा। बताया जा रहा है कि 2008 में गोपाल कांडा से जुड़ गया था। उसके बाद है 2009 के विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान सिरसा में देखा गया। गोपाल कांडा को जीत मिलने के बाद उसका काफी नजदीकी हो गया। सन 2011 में प्रदेश सरकार के तत्कालीन गृहमंत्री गोपाल कांडा सुखविंदर के निमंत्रण पर उसके गांव मदौला आए थे।
एक साधारण किसान का बेटा सुखविंदर कम समय में खुद को बड़ा बिजनेसमैन बताने लगा। लग्जरी गाड़ियों का शौक रखने लगा। वह गुरुग्राम में एक हवाई जहाज कंपनी में बड़ी पोस्ट पर नौकरी करने का भी दावा करता था।दादरी जिला के पहाड़ी क्षेत्र में उसने क्रेशर भी स्थापित कर लिया था। लेकिन इसके बाद है गुरुग्राम रहने लगा और गांव कम आने जाने लगा। सुखविंदर की शादी 5 साल पहले शादी हुई है उसकी पत्नी भी गांव में रहती है।
गाेपाल कांडा के साथ रहता था
उनके पिता धर्म सिंह ने बताया कि वह एक साधारण किसान है। सुखविंदर कई सालों से गुरुग्राम में रहता है। सुखविंदर के गोवा जाने की जानकारी उनको नहीं है। पहले सुखविंदर बताता था कि वह गोपाल कांडा के साथ रहता है, लेकिन अब उनके साथ नहीं रहता। धर्म सिंह ने कहा कि अगर उसके बेटे ने गलती की है तो सजा भुगतनी पड़ेगी।
सुधीर सांगवान व सुखविंदर अच्छे दोस्त
सूत्रों ने बताया कि सोनाली फौगाट के निजी सचिव सुधीर सांगवान व सुखविंदर अच्छे दोस्त हैं। सुधीर के जरिए सुखविंदर ने सोनाली से जान पहचान बनाई। जिस दिन सोनाली की संदिग्ध मौत हुई तो सुखविंदर भी वहीं था। सुधीर व सुखविंदर के खिलाफ गोवा पुलिस को सबूत मिले हैं।
सब के साथ मिलजुल कर रहता था
ग्रामीणों ने बताया कि सुखविंदर गांव में सब के साथ मिलजुल कर रहता था। कुछ वर्षों से कभी कभार गांव आता था। गांव वालों ने कहा कि उनको यकीन नहीं हो रहा कि सुखविंदर भी इस षड्यंत्र में शामिल होगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS