Sonipat : 14 साल की नाबालिग बच्ची ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Sonipat : 14 साल की नाबालिग बच्ची ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
X
  • परिजनों ने पड़ोसी पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
  • पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच पड़ताल

Sonipat : थाना बड़ी क्षेत्र के गांव में 14 वर्षीय लड़की ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक लड़की का भाई अपनी बहन के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचा। इसके बाद डायल 112 की टीम को मौके पर बुलाया गया। लड़की के भाई ने अपने एक पड़ोसी पर उसकी बहन के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। डायल 112 टीम ने घटना की जानकारी थाना बड़ी पुलिस में दी। जानकारी मिलने पर थाना बड़ी से पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

जानकारी अनुसार उत्तर प्रदेश के एक गांव के रहने वाले लड़की के भाई ने बताया वह और उसका भाई व बहन पिछले 6 महीने से गन्नौर के एक गांव में किराए पर रहते है। वह और उसका भाई बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में नौकरी करते है। मंगलवार को जब कमरे पर आए तो उसकी बहन ने उन्हें बताया कि पड़ोस के रहने वाले एक व्यक्ति ने उसके साथ अपने घर ले जाकर दुष्कर्म किया। इसमें एक महिला ने भी उस व्यक्ति का साथ दिया। लड़की की बात सुनकर जब उसके भाई व्यक्ति से मिलने गए तो इस बीच लड़की ने खुद को कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना बड़ी पुलिस ने लड़की के शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें - Jind : हाईकोर्ट के आदेश पर 23 साल बाद जयपुर गांव में किसान को मिला जमीन पर कब्जा

Tags

Next Story