Sonipat : आतिशबाजी का शिकार हुआ 8 वर्षीय किशोर

Sonipat : आतिशबाजी का शिकार हुआ 8 वर्षीय किशोर
X
  • परिजनों ने गंभीर हालत के चलते अस्पताल में करवाया भर्ती
  • प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने पीजीआई खानपुर किया रेफर

Sonipat : शहर के देवड़ू रोड पर आतिशबाजी करते हुए आठ वर्षीय किशोर झुलस गया। परिजन उसे लेकर नागरिक अस्पताल में पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल खानपुर में रेफर कर दिया। किशोर का महिला मेडिकल कॉलेज खानपुर में उपचार चल रहा है। परिजनों के अनुसार किशोर को पटाखे कूड़े के ढेर में मिले थे।

देवडू रोड निवासी नीलम ने बताया कि वह मेहनत मजदूरी का काम करती है। वह सुबह घरों में सफाई करने के लिए गई हुई थी। उसके पड़ोसियों ने फोन पर सूचना दी कि उसका बेटा कृष्ण पटाखे जलाते समय झुलस गया है। पड़ोसियों व राहगीरों की मदद से उसे लेकर नागरिक अस्पताल सोनीपत में पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उपचार करने के बाद उसे महिला मेडिकल कॉलेज खानपुर रेफर किया। महिला ने बताया कि उसे कूड़े के ढेर पर पटाखे का थैला मिला था। जो उसने जलाए तो वह उसमें झुलस गया। पटाखे जलाते समय झुलसा किशोर पांच बहनों में सबसे छोटा है। पीजीआई खानपुर में किशोर का उपचार चल रहा है।

आपातकालीन कक्ष में तैनात चिकित्सक डॉ. एकता शर्मा ने बताया कि आपाकालीन कक्ष में पटाखे जलाते समय झुलसा किशोर आया था। किशोर का चेहरा, कान, मुंह, आंखों पर प्रभाव देखने को मिला है। प्राथामिक उपचार के बाद किशोर को महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल खानपुर रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें - ऑनलाइन नौकर बुलाना पड़ा महंगा : राज ज्वेलर्स के घर से एक करोड़ के आभूषणों पर किया हाथ साफ

Tags

Next Story