Sonipat : तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार महिला को कुचला

Sonipat :  तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार महिला को कुचला
X
  • पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा नागरिक अस्पताल
  • पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर शुरू की जांच

Sonipat : सोनीपत-गोहाना सड़क मार्ग पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही महिला की मौत हो गई। महिला स्कूटी पर सवार होकर डयूटी पर जा रही थी। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवाया। जहां शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मृतका के पति के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

गांव बड़वासनी निवासी प्रवीन ने बताया कि वह सिक्योरियटी गार्ड की नौकरी करता है। उसकी पत्नी पिंकी रिलाइंस शोरूम पर काम करती है। हर रोज की तरह वह अपनी स्कूटी पर सवार होकर रिलाइंस शोरूम जा रही थी। करीब 6.30 बजे उसकी पत्नी पिंकी को अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया। हादसे में उसकी पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवाया। जहां शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया। जांच अधिकारी एएसआई परमजीत ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द से जल्द वाहन चालक का पता लगाकर आगामी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

यह भी पढ़ें - Hansi : डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद में 2 युवकों पर हमला, जमकर की तोड़फोड़


Tags

Next Story