Sonipat : खेत में चारा लेने गई महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म

Sonipat : गोहाना के एक गांव में खेत में चारा लेने गई महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। रास्ते में तीन ग्रामीण महिला को गन्ने के खेत में घसीट कर ले गए। दो ग्रामीणों ने महिला से दुष्कर्म किया और एक खेत के बाहर खड़ा होकर निगरानी करने लगा। बेटा अपनी मां की तलाश करते हुए खेत में गया तो रास्ते में उसे खेत से आवाज सुनाई दी। बेटे के मौके पर पहुंचने पर आरोपित भाग गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस मामले में आरोपियों की तलाश कर रही है।
महिला ने बताया कि वह 27 सितंबर को अपने खेत में पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। वह चारा लेकर वापस चली तो कुछ दूरी पर गन्ने के खेत के पास तीन लोग खड़े मिले। तीनों ने उसे पकड़ लिया और घसीट कर गन्ने के खेत के अंदर ले गए। इसके बाद एक व्यक्ति खेत के बाहर आकर निगरानी करने लगा और दो लोगों ने उससे दुष्कर्म किया। महिला काफी देर तक घर नहीं पहुंची तो बेटा खेत में देखने के लिए गया। जब वह गन्ने के खेत के पास से गुजरने लगा तो उसे कुछ आवाज सुनाई दी। बेटा अंदर गया तो उसकी मां बदहवाश मिली, जबकि आरोपित फरार हो गए। स्वजन ने पुलिस अधिकारियों से आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग की। थाना प्रभारी ने कहा कि मामला दर्ज किया जा चुका है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
यह भी पढ़ें - लापरवाही से हादसा : नाले का कार्य अधर में छोड़ा, 2 मासूम हुए हादसे का शिकार
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS