किराए के कमरे में रह रही महिला की गला दबाकर हत्या, शक के चलते वारदात को दिया अंजाम

हरिभूमि न्यूज. सोनीपत: गांव लिवान के पास स्थित किराए के कमरे में महिला की गला दबाकर हत्या करने के मामले से पर्दा उठाते हुए राई थाना पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित उत्तर प्रदेश के जिला बदायूं के गांव कम्मा का रहने वाला रंजीत सिंह है। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपित महिला संग ही सहमति संबंधों में रहने लगा था। उसे शक था कि वह महिला किसी अन्य से मोबाइल पर बातचीत करती है। जिसमें कहासुनी होने पर उसने गला दबाकर हत्या कर दी थी। बाद में कमरे को बाहर से ताला लगाकर भाग गया था।
गांव राई निवासी प्रदीप शर्मा ने 4 जनवरी को पुलिस को सूचना दी थी कि उन्होंने लिवान गांव के पास बिल्डिंग ले रखी है। जिसे किराए पर दिया गया है। वह 4 जनवरी की शाम को बिल्डिंग में किराया लेने गए थे। उन्होंने 5 दिसंबर को सोमवती नाम की महिला को दूसरी मंजिल पर सीढ़ियों के पास का कमरा किराये पर दिया था। जब वह अन्य कमरे से किराया लेकर सोमवती के कमरे के पास से गुजरने लगे तो उन्हें कमरे के अंदर से बदबू आई। उन्होंने देखा कि कमरे के बाहर दरवाजे पर ताला लगा था। उन्होंने खिडकी खोलकर देखा तो अंदर कोई कंबल ओढकऱ लेटा था। उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ताला तुड़वा कर अंदर देखा था तो सोमवती का शव मिला था।
शव दो से तीन दिन पुराना लग रहा था। जिस पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था। महिला के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं थे। आशंका थी कि भूख-प्यास से उसकी मौत हुई है। बाद में 6 जनवरी को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की गला दबाकर हत्या किए जाने का पता लगा था। जिस पर पुलिस ने प्रदीप शर्मा के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। महिला यूपी के सीतापुर में विवाहित थी। वह अपने पति और बच्चों को छोडकऱ आ गई थी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए अब आरोपित रंजीत को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित ने गला दबाकर हत्या करना स्वीकार किया है। उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
गाजियाबाद में हुई थी जान पहचानआरोपित ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले वह यूपी के गाजियाबाद में रहता था। वहां पर सोमवती भी अपने पति व बच्चों संग रहती थी। उसका पति नशे का आदी था। वह उसके साथ मारपीट करता था। वहां पर उसकी सोमवती से बातचीत होने लगी थी। बाद में महिला अपने पति को छोड़कर चली गई थी। वह भी दिल्ली के बवाना क्षेत्र में आकर डेयरी में काम करने लगा था। करीब दो माह पहले उसके पास सोमवती का फोन आया था। उसने बताया था कि वह राई औद्योगिक क्षेत्र में नौकरी करने लगी है। वह उसके पास आने लगा था। बाद में उसने लिवान के साथ पास कमरा ले लिया था। वह उसके साथ रहने लगा था।
किसी और से बातचीत के शक में हुआ था झगड़ा
मामले के जांच अधिकारी एसआई श्रीकृष्ण ने बताया कि आरोपित ने शुरूआती पूछताछ में बताया है कि सोमवती किसी अन्य से मोबाइल पर बातचीत करने लगी थी। जिस पर उनमे मनमुटाव हो गया था। घटना के दिन भी उनका बातचीत को लेकर झगड़ा हुआ तो उसने लगा दबाकर उसकी हत्या कर दी थी। उसके बाद वह उसका मोबाइल लेकर भाग गया था।ब्लाइंड मर्डर के मामले में आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। उसे एक दिन के रिमांड पर लिया है। उसकी निशानदेही पर महिला का मोबाइल बरामद किया जाएगा। साथ ही अन्य सुबूत जुटाए जाएंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS