Sonipat : अर्ध नग्न अवस्था में झाड़ियों में मिला युवती का शव, मुंह से निकल रहे थे झाग

Sonipat : बड़ी औद्योगिक क्षेत्र के फेस तीन में सड़क किनारे एक युवती का अर्ध नग्न अवस्था पर शव झाड़ियों के बीच पड़ा मिला। वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने इसके बारे में बड़ी औद्योगिक एसोसिएशन के प्रधान को सूचना दी। प्रधान ने पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव (Dead Body) काे कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस हर एंगल से छानबीन कर रही है।
जानकारी अनुसार बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में सड़क किनारे एक युवती का शव झाड़ियों में अर्ध नग्न हालत में पड़ा हुआ था। युवती के मुंह से झाग निकल रहे थे। वहां से गुजर रहे एक चरवाहे ने युवती के शव को देखा तो इसकी सूचना औद्योगिक एसोसिएशन के प्रधान को दी। उन्होंने डायल 112 व बड़ी औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस को इसके बारे में अवगत करवाया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस की प्रथम जांच में सामने आया कि महिला के मुंह से झाग निकले हुए है। महिला की उम्र करीब 25 साल के आसपास है। उसके दाए हाथ में निकलेश लिखा हुआ है। युवती अर्धनग्न हालत में थी तो उसके साथ कुछ गलत होने की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस ने मृतका की शिलाख्त के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई पता नहीं चला। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
यह भी पढ़ें - Rewari : धार्मिक स्थलों के बाहर कड़ा पहरा, घरों पर अता हुई जुम्मे की नमाज
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS