Sonipat : तूड़ा रखने के विवाद में युवक पर जानलेवा हमला, लोहे की राड़ से किए वार, गंभीर रूप से हुआ घायल

Sonipat :  तूड़ा रखने के विवाद में युवक पर जानलेवा हमला, लोहे की राड़ से किए वार, गंभीर रूप से हुआ घायल
X
तूड़ा रखने के विवाद में युवक पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया गया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी गई। घायल को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने घायल के बयान पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।

Sonipat : राई थाना क्षेत्र के गांव जाखौली में युवक पर जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी दी गई। घायल को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से उसे गंभीर हालत होने के चलते पीजीआई (PGI) रेफर कर दिया। परिजन उसे निजी अस्पताल (Private Hospital) में ले गए, जहां उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया। पुलिस ने घायल की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

गांव जाखौली निवासी शिवकुमार ने बताया कि वह गांव में पंचायती जमीन पर तूड़े का भंडारण करता है। वह आठ साल से वहां पर तूड़े का भंडारण कर रहा है। पिछले दिनों उक्त जगह पर तूड़े का भंडारण किया था। अब गांव के राकेश और रविंद्र उनके पास आए और वहां से तूड़ा का भंडारण हटा लेने की चेतावनी देने लगे। उन्होंने कहा कि इस बार वहां पर हमारा तूड़ा भरा जाएगा। उसने उनको समझाने का प्रयास किया कि बराबर खाली जगह पड़ी हुई है। आप वहां पर अपना तूड़ा भर लो। वह उस समय तो शांत हो गए, लेकिन जब शिवकुमार सुबह तूड़ा लेने गया तो उन्होंने जान से मारने की नियत से उस पर हमला कर दिया। राड से हमला करके उसके दोनों कंधे पर चोट मार दी।

उसके सिर पर भी कई वार किए गए, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर गया। शोर सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने उसको बचाया। हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। ग्रामीणों ने घायल शिवकुमार को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीजीआई रेफर कर दिया। परिजन उसे निजी अस्पताल में ले गए। जहां उपचार करवाने के बाद परिजन उसे घर ले गए। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल के बयान दर्ज कर आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। जांच अधिकारी एसआई पवन कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द से जल्द आरोपित को काबू कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

यह भी पढ़ें - Sonipat : घर के बाहर खड़े सांड को हटाया तो युवक ने किया जानलेवा हमला

Tags

Next Story