Sonipat : भाई को बचाने के लिए यमुना में कूदी किशोरी का मिला शव

Sonipat : भाई को बचाने के लिए यमुना में कूदी किशोरी का मिला शव
X
मिमारपुर घाट पर स्नान करते हुए डूबने लगे चार भाई-बहनों को बचाकर डूबी किशोरी का शव शनिवार शाम को बरामद हुआ। मृतका के शव का रविवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

Sonipat : मिमारपुर घाट पर स्नान करते हुए डूबने लगे चार भाई-बहनों को बचाकर डूबी किशोरी का शव शनिवार शाम को बरामद हुआ। 10वीं कक्षा की छात्रा के शव का रविवार को पोस्टमार्टम (Post Mortem) कराया जाएगा। सभी की जुबान पर बेटी की बहादुरी की ही चर्चा थी। हालांकि उसकी जान नहीं बच पाने का गम भी है।

शुक्रवार को ज्येष्ठ अमावस्या पर रोहतक के गांव जिंदरान निवासी राजेराम के पांच बच्चे बेटी तुलसी (18), खुशी (16), आशा (14), भाई आशीष (11) व वंश (9) परिवार के अन्य सदस्यों संग यमुना में स्नान करने आए थे। स्नान करते हुए वंश यमुना में डूबने लगा था तो अन्य बहनों व भाई ने उसे बचाने का प्रयास किया था। जिससे वह भी यमुना के बीच बने गड्ढे में फंस गए। मंझली बेटी आशा ने हिम्मत जुटाकर अपने छोटे भाई समेत चारों भाई-बहन को बाहर की तरफ धकेल कर उनकी जिंदगी बचा ली थी। हालांकि वह डूब गई। उसके बाद से उसकी तलाश की जा रही थी। पुलिस ने मोटरबोट भी मंगवाई। तलाश के दौरान शनिवार शाम को मिमारपुर घाट पर ही आशा का शव बरामद किया गया। शव का रविवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

वहीं, मुरथल थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जसपाल सिंह ने कहा कि यमुना में डूबी किशोरी की तलाश की जा रही थी। शनिवार शाम को उसका शव बरामद कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें - Rohtak : होटल में युवक ने खुद की कनपटी पर गोली मारकर की आत्महत्या

Tags

Next Story