सोनीपत : पिपली टोल पर हुई किसान महापंचायत, प्रदेशभर में फूंकेंगे बीजेपी सरकार के पुतले

सोनीपत : पिपली टोल पर हुई किसान महापंचायत, प्रदेशभर में फूंकेंगे बीजेपी सरकार के पुतले
X
18 फरवरी को पिपली टोल पर हरियाणा-पंजाब के एसकेएम के सभी किसान संगठनों की बैठक की जाएगी। 19 फरवरी को केएमपी के पिपली टोल पर बड़ी पंचायत आयोजित की जाएगी, जिसमें हरियाणा-पंजाब के किसान नेता बड़ा व निर्णायक फैसला सुनाएंगे।

हरिभूमि न्यूज. खरखौदा : पिपली टोल पर रविवार को किसान महापंचायत का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। पंजाब से जगजीत सिंह दल्लेवाल व बलदेव सिंह सिरसा, हरियाणा से अभिमन्यु कोहाड़, जरनैल सिंह चहल, लखविंदर सिंह सिरसा, कर्नाटक से कुर्बरु शांताकुमार, तमिलनाडु से पी सेंटिल कुमार, खरखौदा अनाज मंडी प्रधान नरेश दहिया, धर्मबीर दहिया, देवेंद्र दहिया, हंसबीर खरब, वीरेंद्र खोखर, रणबीर भुकर, सूबेदार रणवीर मलिक आदि ने किसान महापंचायत में अपने विचार रखे। पंचायत में फैसला लिया गया कि 14 फरवरी को पूरे हरियाणा में बीजेपी सरकार के पुतले फूंके जाएंगे।


भूमि अधिग्रहण का मुद्दा हरियाणा-पंजाब का साझा मुद्दा है। इसलिए हरियाणा-पंजाब के किसान मिलकर लड़ाई लड़ेंगे। 18 फरवरी को पिपली टोल पर हरियाणा-पंजाब के एसकेएम के सभी किसान संगठनों की बैठक की जाएगी। 19 फरवरी को केएमपी के पिपली टोल पर बड़ी पंचायत आयोजित की जाएगी, जिसमें हरियाणा-पंजाब के किसान नेता बड़ा व निर्णायक फैसला सुनाएंगे।

Tags

Next Story