Sonipat : गन्नौर रजिस्ट्रियों में धांधली की शिकायत पर नायब तहसीलदार पर गिरी गाज

Sonipat : गन्नौर रजिस्ट्रियों में धांधली की शिकायत पर नायब तहसीलदार पर गिरी गाज
X
  • राजस्व विभाग के वित्तायुक्त ने नायब तहसीलदार शिवराज को वित्तायुक्त मुख्यालय चंडीगढ़ से किया अटैच
  • नायब तहसीलदार को चडीगढ़ वित्तायुक्त कार्यालय में देनी होगी रिपोर्ट

Sonipat : तहसील में अवैध कालोनियों में रजिस्ट्री करने के मामले में नायब तहसीलदार पर गाज गिरी। राजस्व विभाग के वित्तायुक्त ने कार्रवाई करते हुए नायब तहसीलदार शिवराज को तुरंत प्रभाव से गन्नौर से हटा कर उन्हें चंडीगढ़ मुख्यालय में वित्तायुक्त कार्यालय से अटैच कर दिया। नायब तहसीलदार को अब वित्तायुक्त मुख्यालय चंडीगढ में पहुंच वित्तायुक्त कार्यालय को अपनी उपस्थिति रिपोर्ट देनी होगी।

तीन दिन पहले विधायक निर्मल चौधरी ने तहसील में छापामारी कर नायब तहसीलदार द्वारा की गई अधिकतर रजिस्ट्रियों में अनियमितताएं पकड़ी थी। अब राजस्व विभाग ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए नायब तहसीलदार को गन्नौर से हटा कर उन्हें तुरंत प्रभाव से चंडीगढ़ मुख्यालय में उपस्थित होने के आदेश जारी कर दिए। जिला राजस्व अधिकारी हरिओम अत्री ने बताया कि शिकायत मिलने पर राजस्व विभाग के वित्तायुक्त द्वारा जारी किए गए आदेशानुसार नायब तहसीलदार को गन्नौर से हटा दिया गया है। आदेशानुसार नायब तहसीलदार को चंडीगढ़ मुख्यालय में वित्तायुक्त कार्यालय में हाजिर रहना होगा।

यह भी पढ़ें - Deputy CM दुष्यंत बोले : पानीपत के टेक्सटाइल उद्योग को हर संभव मिलेगा सहयोग



Tags

Next Story