Sonipat: शेखपुरा गांव के पास माइनर में मिला अज्ञात युवक का अर्ध नग्न शव

Sonipat : शेखपुरा गांव के समीप राजपुरा माइनर में एक अज्ञात युवक का बहता हुआ शव मिला। मंगलवार की सुबह ग्रामीण खेतों की तरफ गए तो शव मिलने की सूचना डायल 112 पर दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और शव को शिनाख्त के लिए आसपास के ग्रामीणों को दिखाया ताकि शिनाख्त हो सके। पुलिस के प्रयास के बाद भी शिनाख्त नही हुई तो पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया।
मृतक की उम्र करीब 38 वर्ष है। राजपुरा माइनर में लोगों को एक शव बहता हुआ दिखाई दिया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक के शरीर पर कोई भी कपड़ा नही था। शरीर पर न ही चोट के निशान मिले है। शव को देख मौके पर ग्रामीणों ने आंशका जताई कि कहीं शव पीछे से पानी में बहता हुआ माइनर में आया है। पुलिस हैड कांस्टेबल अनिल ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हुई है। शव को शिनाख्त के लिए सोनीपत सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
यह भी पढ़ें - Bahadurgarh : चाकू के 22 वार कर बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS