Sonipat : यमुना में नहाने गए दो दोस्त डूबे, मौत

हरिभूमि न्यूज. राई
मीमारपुर घाट के पास नहाने गए दो दोस्त यमुना नदी में डूब गए। गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद एक का शव यमुना से बरामद कर लिया, जबकि अन्य दूसरे युवक की तलाश जारी थी। मिले शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शवगृह में भिजवा दिया। इस घटना से ग्रामीणों और स्वजनों में गम का माहौल बना हुआ है।
रविवार दोपहर बाद यमूना के मीमारपुर घाट के पास यमुना में नहाने गए चार दोस्तों में दो डूब गए जबकि दो को बचा लिया गया है। इनमें से मलिकपुर निवासी 18 वर्षीय साहिल और 18 वर्षीय आशीष नहाते समय दोनों अचानक यमुना में डूब गए। युवकों को डूबता देख उनके साथ गए दो युवक बाहर आ गया और उसने घटना की सूचना परिजनों को दी। सूचना के बाद भारी संख्या में ग्रामीण मौके और मीमारपुर चौकी पुलिस मौकें पर पहुंच गए।
इसी बीच पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर गोताखोरों की सहायता से किशोरों की तलाश शुरू की। गोताखोरों की सहायता से कड़ी मशक्कत के बाद साहिल का शव बरामद कर लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत के सामान्य अस्पताल भिजवा दिया गया जबकि अन्य एक अन्य युवक की तलाश देर तक जारी रही। मगर दूसरा शव बरामद नही हुआ।
वर्जन
यमूना के घाट पर नहाने गए दो युवकों डूब गए है, जिनमें से गौताखोरों की सहायता से एक शव बरामद कर लिया है, जबकि दूसरों शव को खोजबीन जारी है। - चौकी प्रभारी सबल कुमार, मीमारपुर चौकी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS