सोनीपत के वेटलिफ्टर विवेक दहिया ने बनाया रिकॉर्ड, 109 किलो वर्ग में 310 किलो भार उठाया

सोनीपत के वेटलिफ्टर विवेक दहिया ने बनाया रिकॉर्ड, 109 किलो वर्ग में 310 किलो भार उठाया
X
विवेक दहिया ने रोहतक में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उक्त कारनामा किया है। इतना ही नहीं, प्रदर्शन के आधार पर उसने राष्ट्रीय खेलों के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

हरियाणा के सोनीपत जिले के पीपली गांव के होनहार खिलाड़ी ने वेटलिफ्टिंग में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विवेक दहिया ने रोहतक में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उक्त कारनामा किया है। विवेक दहिया के पिता एवं ख्याति लब्ध प्रशिक्षक मनीष दहिया ने बताया कि उसने जूनियर कैटेगरी के 109 किलोग्राम भार वर्ग में 310 किलोग्राम भार उठाकर नया रिकॉर्ड बनाया है।

इतना ही नहीं, प्रदर्शन के आधार पर उसने राष्ट्रीय खेलों के लिए क्वालीफाई कर लिया है। उसकी उपलब्धि पर पीपली गांव में खुशी का माहौल है। अब ग्रामवासी बेसब्री से राष्ट्रीय खेलों के आयोजन का इंतजार कर रहे हैं। उन्हें भरोसा है कि उनके गांव का लाल विवेक दहिया राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता में भी नया गुल खिलाएगा और उन्हें खुशी मनाने का मौका दिलाएगा।

Tags

Next Story