Sonipat : पश्चिमी यमुना लिंक नहर के पास क्षत-विक्षत अवस्था में मिला महिला का शव

Sonipat : पश्चिमी यमुना लिंक नहर के पास क्षत-विक्षत अवस्था में मिला महिला का शव
X
गांव ककरोई के पास पश्चिमी यमुना लिंक नहर में क्षत-विक्षत अवस्था में महिला का शव मिला। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। शव का शिनाख्त नहीं हो पाई।

Sonipat : सदर थाना क्षेत्र के गांव ककरोई के पास पश्चिमी यमुना लिंक नहर में क्षत-विक्षत अवस्था में महिला का शव मिला। शव को नहर में देखकर लोगों ने पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने आसपास पता किया, लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस शव की शिनाख्त के प्रयास कर रही है।

मंगलवार दोपहर को गांव ककरोई के पास पश्चिमी यमुना लिंक नहर में महिला का शव देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिस पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से निकलवाया। पुलिस ने आसपास के लोगों को बुलाकर शव की पहचान का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। पुलिस के अनुसार महिला की उम्र करीब 40 वर्ष है। वह नीले रंग का सूट-सलवार पहने हुए है। पुलिस ने मौके पर फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम को बुलाकर सबूत जुटाए। मामले को लेकर थाना प्रभारी कर्मजीत सिंह ने बताया कि शव पानी में रहने के कारण क्षत-विक्षत हो गया है। पहचान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के थानों के साथ पानीपत व करनाल पुलिस को भी महिला का फोटो भेजा गया है। साथ ही उनके थाना क्षेत्र से लापता महिलाओं की जानकारी भी मांगी गई है।

यह भी पढ़ें - Gurugram : स्पा सेंटर में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, हिरासत में लिए 8 लोग

Tags

Next Story