Sonipat : एशियन चैम्पियनशिप के लिए महिला पहलवानों का हुआ चयन

Sonipat : एशियन चैम्पियनशिप के लिए महिला पहलवानों का हुआ चयन
X
  • अंडर-20 के 10 सदस्यीय दल में हरियाणा से 9 खिलाड़ी
  • अंडर-15 के 10 सदस्यीय दल में हरियाणा से 7 खिलाड़ी

Sonipat : एशियन चैम्पियनशिप के लिए अंडर-15 और अंडर-20 के अलग-अलग भार वर्ग के लिए महिला पहलवानों का चयन किया गया। 12 से 20 जुलाई तक आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों का चयन साई सेंटर बहालगढ़ सोनीपत (Sonipat) में किया गया। इसके लिए पहलवानों के बीच ट्रायल भी हुए।

ट्रायल के दौरान सांसद रमेश कौशिक, रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की एडहॉक कमेटी के सदस्य भूपेंद्र सिंह बाजवा भी मौजूद रहे। अंडर-20 के लिए चयनित खिलाड़ियों में सिर्फ एक खिलाड़ी मध्यप्रदेश की है, जबकि अन्य 9 खिलाड़ी हरियाणा के हैं। वहीं दूसरी ओर अंडर-15 के लिए चयनित खिलाड़ियों में 7 पहलवान हरियाणा से हैं और बाकि 3 पहलवान अन्य राज्यों से हैं। ये सभी महिला पहलवान जोर्डन के अमान में होने वाली प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधत्व करेंगे।

अंडर-20 के लिए इनका हुआ चयन

प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए 50 किलोग्राम भार वर्ग में मध्यप्रदेश की प्रियांशी, 53 किलो ग्राम भार वर्ग में हरियाणा की अंतिम, 55 किलो ग्राम भार वर्ग में हरियाणा की ज्योति, 57 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा की रीना, 59 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा की नितिका, 62 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा की सविता, 65 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा की अंतिम, 68 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा की आरजू, 72 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा की हर्षिता और 76 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा की प्रिया का चयवन किया गया।

अंडर 15 के लिए इनका हुआ चयन

प्रतियोगिता के लिए 33 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा की दीक्षा, 36 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा की पूजा, 39 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा की रचना, 42 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा की दीपांशी, 46 किलोग्राम भार वर्ग में दिल्ली की अदिति कुमारी, 50 किलोग्राम भार वर्ग में दिल्ली की दृष्टि, 54 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा की संध्या, 58 किलोग्राम भर वर्ग में हरियाणा की टीना पूनिया, 62 किलोग्राम भर वर्ग में राजस्थान की अश्वनी विश्नोई, 66 किलोग्राम भर वर्ग में हरियाणा की दीक्षा श्योराण को शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें - Sonipat : दुष्कर्म का मामला दर्ज करवा समझौता करने के नाम पर मांगे 7 लाख, रंगे हाथों गिरफ्तार आरोपी

Tags

Next Story