खेल मंत्री ने गुरुग्राम स्टेडियम का किया औचक निरीक्षण, ड्यूटी से आठ कोच नदारद मिले

हरियाणा के खेल एवं युवा मामले विभाग के मंत्री संदीप सिंह ( Sandeep Singh) ने सोमवार को गुरुग्राम के नेहरू स्टेडियम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान ड्यूटी से आठ कोच नदारद पाए गए। खेल मंत्री ने कहा कि ड्यूटी से नदारद रहने वाले सभी कोच के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की प्रैक्टिस को लेकर किसी भी तरह का समझौता नहीं होगा।
भाजपा की गुरुग्राम में होने वाली बैठक में भाग लेने के लिए आज गुरुग्राम पहुंचा। इस दौरान #नेहरू_स्टेडियम के औचक निरीक्षण के दौरान आठ कोच गैर हाजिर मिले। इनके खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी। खिलाड़ियों की ट्रेनिंग को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बिल्कुल सहन नहीं होगी। pic.twitter.com/n6MDi3I3eE
— Sandeep Singh (@flickersingh) December 14, 2020
खेल मंत्री आज गुरुग्राम में एक कार्यक्रम में भाग लेने आए थे। इस बैठक से पहले उन्होंने स्टेडियम का दौरा करके वहां का जायजा लिया। खेल मंत्री ने हॉकी एस्ट्रो टर्फ को चैक किया, जो खस्ता हालत में पाया गया। उन्हें बताया गया कि यह एस्ट्रो टर्फ वर्ष 2004 में लगाया गया था। खेल मंत्री ने कहा कि जल्द ही खेल विभाग इसका नवीनीकरण करके खिलाड़ियों को बेहतरीन सुविधाएं मुहैया कराएगा।
भाजपा की बैठक में भाग लेने के लिए आज गुरुग्राम आना हुआ। इस दौरान सुबह #गुरुग्राम के #नेहरू_स्टेडियम का औचक निरीक्षण किया। हॉकी ट्रफ चेक करने पर पाया कि इसकी हालत खस्ता हो चुकी है। 2004 के बाद इसे बदला नहीं गया। यहां खेल विभाग द्वारा नया ट्रफ बनाने की दिशा में काम किया जाएगा pic.twitter.com/cs96AdR6RL
— Sandeep Singh (@flickersingh) December 14, 2020
खेल मंत्री ने मौके पर मिले खिलाड़ियों को हेल्थ संबंधी टिप्स भी दिए। उन्होंने कहा कि खिलाड़यों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने के लिए सरकार जल्द ही नई खेल नीति तैयार करने जा रही है। सीएम मनोहर लाल के मार्गदर्शन में पुरानी खेल नीति में बदलाव करके इसमें खिलाड़ियों के फायदे के लिए नए प्रावधान शामिल किए जाएंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS