खेल मंत्री सरदार संदीप सिंह की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में भर्ती

कुरुक्षेत्र। हरियाणा के खेल मंत्री सरदार संदीप सिंह की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें इलाज के लिए गुरुग्राम के मेदांता मेडिसिटी में भर्ती कराया गया है। जहा वे लगातार चिकित्सकों की निगरानी में हैं। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
खेल मंत्री संदीप सिंह पिहोवा हलके से विधायक है। पिहोवा विश्व में लगातार सक्रिय रहते हैं अभी पिछले दिनों ही उन्होंने पिहोवा में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं का निवारण किया था। खेल मंत्री संदीप सिंह के मीडिया एडवाइजर विकास राणा ने बताया कि वायरल के चलते खेल मंत्री को मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनकी प्लेटलेट्स भी कम हो गई थी।
वहीं सीएम मनोहर लाल ने ट्वीट कर कहा, हरियाणा के खेल एवं युवा मामलों के राज्यमंत्री संदीप सिंह जी के अस्वस्थ होने एवं गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में दाखिल होने का समाचार प्राप्त हुआ। मुझे विश्वास है कि वे जल्द ही स्वस्थ होकर प्रदेश की जनता की सेवा में पुनः उसी ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे।
हरियाणा के खेल एवं युवा मामलों के राज्यमंत्री श्री संदीप सिंह जी के अस्वस्थ होने एवं गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में दाखिल होने का समाचार प्राप्त हुआ।
— Manohar Lal (@mlkhattar) September 25, 2022
मुझे विश्वास है कि वे जल्द ही स्वस्थ होकर प्रदेश की जनता की सेवा में पुनः उसी ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे।@flickersingh
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS