सिलीगुड़ी के कंचनजंगा स्टेडियम की तर्ज पर बनेंगे अब हरियाणा में खेल स्टेडियम

चंडीगढ़। हरियाणा के खेल एवं युवा मामले राज्यमंत्री संदीप सिंह (Sandeep Singh) ने कहा कि राज्य में पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी स्थित कंचनजंगा स्टेडियम की तर्ज पर कम बजट के बेहतर स्टेडियमों का निर्माण करवाया जाएगा।
खेल एवं युवा मामले राज्यमंत्री आजकल 'खेलो इंडिया-2021' की तैयारियों के लिए देश के अलग-अलग राज्यों में स्थित खेल स्टेडियमों का अवलोकन कर रहे हैं तथा पंचकूला (Panchkula) में प्रस्तावित खेल-आयोजन की श्रेष्ठ तैयारियों के लिए जानकारी जुटा रहे हैं। वे आज पश्चिम बंगाल के दौरे के दौरान सिलीगुड़ी में कंचनजंगा स्टेडियम का अवलोकन करने पहुंचे थे।
#सिलीगुड़ी के कंचनजंगा स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए बेहद कम खर्च में चेंजिंग रूम बनाया गया है। यह आधुनिक सुविधाओं युक्त चेंजिंग रूम है। अगले साल हरियाणा में होने वाले खेलो इंडिया 2021 के दौरान भी ऐसी ही कम बजट में अधिक सुविधाएं यहां आने वाले खिलाड़ियों को सरकार मुहैया करवाएगी। pic.twitter.com/IyfC0oBKl3
— Sandeep Singh (@flickersingh) October 19, 2020
इस स्टेडियम के अधिकारियों ने संदीप सिंह को बताया कि यह वर्ष 1980 में बनाया गया था जिसके बाद यहां की सरकार ने बेहतर तरीके से इसका रखरखाव किया है। यह अंतर्राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम है और इसमें रणजी ट्रॉफी जैसे इवेंट भी आयोजित किए जा चुके हैं और अब तक लगभग 11 रणजी ट्रॉफी मैच यहां आयोजित किए जा चुके हैं।
हरियाणा के खेल मंत्री ने स्टेडियम का अवलोकन करने के बाद बताया कि कंचनजंगा स्टेडियम का रखरखाव बेहद बढिय़ा तरीके से किया गया है और इसकी खास बात यह है कि यह बहुत कम बजट में तैयार किया गया स्टेडियम है। इसी पैटर्न को अपनाकर हरियाणा सरकार भी अपने प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देगी। सरकार का प्रयास है कि ग्राम स्तर तक खेल परिसरों का निर्माण करवाया जाए। उन्होंने कहा कि खिलाडिय़ों को ऊंची बिल्डिंग की नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर सुविधाओं की जरूरत है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS