प्रदेश की पहली प्रोफेशनल ट्रैक्टर ड्राइवर पिंकी सम्मानित

हिसार : प्रदेश ही पहली प्रोफेशनल ट्रैक्टर ड्राइवर पिंकी रानी को अलग-अलग स्थानों पर सम्मानित किया गया। पिंकी रानी के सम्मान में सातरोड़, ढंढूर व हिसार शहर के अलग-अलग स्थानों पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
उन्हें जहां उनके गांव की पंचायत ने सम्मानित किया, वहीं सामाजिक संस्था राह ग्रुप फाउंडेशन की ओर से उनके सम्मान में अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। गांव ढंढूर के सरपंच मनोज शर्मा ने बताया कि पिंकी रानी से पहले जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश तथा मध्य प्रदेश में लड़कियों ने ट्रैक्टर चलाने के लिए प्रोफेशनलस्तर पर ट्रेनिंग ली है, मगर उन सभी की उम्र 21 से 24 वर्ष के मध्य थी, जबकि पिंकी की उम्र महज 19 वर्ष है।
पिंकी ने यह कोर्स उत्तरी क्षेत्र कृषि मशीनरी प्रशिक्षण एवं परीक्षण संस्थान हिसार (टीटीसी ) से दो दिन पहले ही किया है। गांव ढंढूर निवासी पिंकी रानी चार भाई-बहनों में सबसे छोटी है। उनकी माता कौशल्या देवी पशुपालन विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS