राज्य स्तरीय तीरंदाजी ट्रॉयल का शुभारंभ, तीरंदाजों ने दिखाया हुनर

राज्य स्तरीय तीरंदाजी ट्रॉयल का शुभारंभ, तीरंदाजों ने दिखाया हुनर
X
यह ट्रॉयल 21 फरवरी तक चलेगी। पहले दिन विभिन्न जिलों की 150 खिलाड़ियों ने भाग लिया। विजेता खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए 18 से 27 मार्च तक जम्मू कश्मीर में खेलने जाएंगे।

हरिभूमि न्यूज. जींद

इंडस ग्लोबल अकेडमी किनाना में चार दिवसीय सीनियर राज्य स्तरीय तीरंदाजी ट्रॉयल का शुभारंभ इंडस ग्रुप आफ इंस्टीटूटयस के निदेशक सुभाष श्योराण ने किया। यह ट्रॉयल 18 फरवरी से 21 फरवरी तक चलेगी। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए सुभाष श्योराण ने कहा कि खेल हमें अनुशासन में रहना सिखाता है। एक अच्छा खिलाड़ी अच्छे देश का निर्माता होता है। खेलों के माध्यम से भी हम अपना करियर बना सकते हैं। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस मौके पर अकेडमी के प्राचार्य प्रवीन कुमार ने बताया कि ट्रायल के पहले दिन लड़कियों के इंडियन राउंड कंपाउंड राउंड और रीकर्व राउंड के मुकाबले शुरू हुए। जिसमें विजेता खिलाड़ी राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेंगे। पहले दिन विभिन्न जिलों की 150 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। विजेता खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए 18 से 27 मार्च तक जम्मू कश्मीर में खेलने जाएंगे।

इंडस ग्लोबल अकेडमी के निदेशक प्रवीन परूथी ने बताया कि आज भी हमारे अर्जुन और एकलव्य तीरंदाजी के खेल को अपने दिलों में व समाज में पूर्ण मान सम्मान के साथ जीवित रखे हुए हैं। वह आने वाली पीढ़ी को धनुर्विद्या के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इस मौके पर हरियाणा तीरंदाजी संघ के प्रधान कैप्टन अभिमन्यु ने सब बच्चों के शुभकामनाओं का संदेश दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर इंडिया कोच मंजीत मलिक, जिला तीरादांजी सचिव मुनीत बेरवाल, कपिल कौशिक, नीरज वशिष्ठ, अमित कुमार कोच, कुलदीप शर्मा आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।


Tags

Next Story