शिक्षा विभाग की राज्यस्तरीय शतरंज प्रतियोगिता शुरू, 22 जिलों के 800 विद्यार्थी ले रहे हैं भाग

कुरुक्षेत्र । शिक्षा विभाग की राज्यस्तरीय शतरंज प्रतियोगिता सोमवार को गुरुकुल कुरुक्षेत्र में शुरू हुई। प्रतियोगिता में 22 जिलों के लगभग 800 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। लड़के व लड़कियों की स्पर्धाएं तीन आयु वर्गों अंडर 14, अंडर 17 व अंडर 19 में आयोजित की जा रही हैं। सोमवार को सभी छह वर्गों में अनेक रोचक मुकाबले सम्पन्न हुए।
पहले दिन हुए लड़कियों के अंडर 14 आयु वर्ग के पहले राउंड में अंबाला ने करनाल को 3-1, भिवानी ने कुरुक्षेत्र को 3-1, फरीदाबाद ने महेंद्रगढ़ को 3-1, फतेहाबाद ने पंचकूला को 4-0, गुरुग्राम ने यमुनानगर को 3-1, हिसार ने रेवाड़ी को 3-1 तथा रोहतक ने झज्जर को 3-1 से हराया। लड़कियों के अंडर 17 आयु वर्ग के मुकाबलों में पहले दौर में अंबाला ने करनाल को 3-1, भिवानी ने कुरुक्षेत्र को 3-1, फरीदाबाद ने महेंद्रगढ़ को 3-0, पंचकूला को फतेहाबाद ने 4-0, सोनीपत ने कैथल को 3-0, जींद ने सिरसा को तथा रोहतक ने झज्जर को 3-0 से हराया। समाचार लिखे जाने तक लड़कों के मुकाबले जारी थे।
खेल प्रतियोगिता के कन्वीनर राजीव अहलावत ने बताया कि सभी वर्गों में पांच-पांच राउंड का खेल होगा। सभी मुकाबले सम्पन्न होने के बाद ही अंतिम परिणाम घोषित किए जाएंगे। प्रतियोगिता के सभी परिणामों के आधार पर ही राष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा का प्रतिनिधित्व करने वाली टीम का चयन किया जाएगा। इस अवसर पर प्रतियोगिता के निदेशक विकास वर्मा, कन्वीनर राजीव अहलावत, एईओ हरीश शर्मा, एईओ श्रीपाल बंसल, गेम ऑफिसियल मोहन, जय प्रकाश, सतीश दलाल, राजेश डोगरा, कमल बंसल, मदनलाल, रेखा, राधेश्याम शर्मा, राजेन्द्र सिंह, सुरेश आर्य, राजेश कुमार, चन्द्रभान कमोदा, राम लाल, राजीव, कंवरपाल शर्मा, बलिंद्र सिंह, महावीर सिंह, राजेश चौहान सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS