International Yoga Day : अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर भिवानी में राज्य स्तरीय कार्यक्रम, हरियाणा सरकार ने की ये तैयारी

चण्डीगढ। हरियाणा के स्वास्थ्य एवं आयुष मंत्री अनिल विज ने कहा कि आगामी 21 जून को 8वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस योग प्रोटोकाल के साथ मास योग डेमोंस्टेसन पर फोकस रखते हुए मनाया जाएगा और अंतराष्ट्रीय योग दिवस 2022 पर 'ब्रांड इंडिया ग्लोबली'' और ''शोकेस इटस आईकोनिक प्लेसिस'' पर फोकस किया जाएगा। इस बार योग दिवस की थीम ''योगा फाॅर ह्यूमैनिटी '' है। विज राज्य के सभी उपायुक्तों व स्वास्थ्य तथा आयुष विभाग के अधिकारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए अंतराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में बताया गया कि इस बार योग दिवस का थीम ''योगा फाॅर ह्यूमैनिटी '' है। इस बार देशभर की 75 आईकोनिक साइट पर योग दिवस 2022 मनाया जाने का भी निर्णय लिया गया है। इस बार भारत सरकार ने राज्यों के साथ भागीदारी करके 25 करोड़ भागीदारों को शामिल करने का लक्ष्य रखा है।
20 जून को योग ड्रेस एवं योग मैराथन की पायलट रिहर्सल सभी जिलों में की जाएगी जिसमें स्कूलों व कॉलेजों के छात्र, एनसीसी कैडेट, सरकारी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी, जन प्रतिनिधि, पंचायती राज संस्थाओं के सदस्य इत्यादि शामिल होंगे। राज्य स्तरीय अंतराष्ट्रीय योग दिवस भिवानी में आयोजित किया जाएगा जबकि 21 जिलों में जिला स्तर के कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसी प्रकार, 122 खंडों में योग दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कामन योगा प्रोटोकाल प्रातः 7 बजे से शुरू होगा और राज्य की दो आईकोनिक साइट पर योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसमें हिसार का राखीगढ़ी और कुरूक्षेत्र शामिल है। हिसार में केन्द्रीय मंत्री कष्ण पाल गुर्जर और कुरूक्षेत्र में केन्द्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह मुख्य अतिथि होंगे।
जन भागीदारी के तहत राज्य स्तर पर दस हजार भागीदारी होगी जबकि जिला स्तर पर पांच हजार लोगों की भागीदारी होगी। वहीं ब्लाक स्तर पर पांच सौ लोगों की भागीदारी की जाएगी। योग दिवस मनाने के लिए शिक्षा विभाग, उच्चतर शिक्षा विभाग, खेल विभाग, पुलिस विभाग, विकास एवं पंचायत विभाग, शहरी स्थानीय निकाय विभाग, स्वास्थ्य विभाग, परिवहन विभाग, कला एवं सांस्कृतिक विभाग, पुरातत्व विभाग, पर्यटन विभाग सहित सूचना एवं जन संपर्क विभाग का विशेष योगदान रहेगा। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 337 आयुष हैल्थ एवं वेलनेस सेंटर का उद्घाटन मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री द्वारा किया जाएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS