सुशासन दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम कुरुक्षेत्र में होगा

सुशासन दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम कुरुक्षेत्र में होगा
X
प्रदेश सरकार की ओर से सभी मण्डलायुक्तों और उपायुक्तों को 25 दिसम्बर, 2020 को सुशासन दिवस के रूप में मनाने के निर्देश जारी किए गए हैं।

सुशासन दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम कुरुक्षेत्र में आयोजित किया जाएगा। जिला, ब्लॉक और तहसील स्तर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रदेश सरकार की ओर से सभी मण्डलायुक्तों और उपायुक्तों को 25 दिसम्बर, 2020 को सुशासन दिवस के रूप में मनाने के निर्देश जारी किए गए हैं।

सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस 25 दिसम्बर को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम से सीएम मनोहर लाल के उद्बोधन का जिला, ब्लॉक और तहसील स्तर का कार्यक्रम का सीधा प्रसारण होगा।

Tags

Next Story