रिश्ते तार-तार : सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी के साथ किया रेप

रिश्ते तार-तार : सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी के साथ किया रेप
X
किशोरी ने बताया कि उसकी मां ने दूसरा विवाह कर रखा है जिसके बाद सौतेले पिता ने मां के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया था।

हरिभूमि न्यूज. सोनीपत

मोहाना थाना क्षेत्र के गांव में सौतेले पिता ने नाबालिग लड़की को अपनी हवस का शिकार बना डाला। पीड़िता ने किसी तरह मोहाना थाना पुलिस से संपर्क कर अपनी आपबीती बताई। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपित पिता उसे जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देता था। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं।

एक किशोरी ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उसकी मां ने मोहाना थाना क्षेत्र के गांव के व्यक्ति के साथ दुसरा विवाह कर रखा है। उसके सौतेले पिता ने उसकी मां के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल रखा है। किशोरी ने बताया कि सोमवार को उसके पिता ने उसे एक फार्म में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि मौका मिलते ही आरोपित उसके साथ अभद्रता करनी शुरू कर देता था। काफी दिनों से उसे शारीरिक तौर से परेशान किया जा रहा था। मामले को लेकर पीडि़ता ने मोहाना थाना पुलिस को अवगत करवाया। पुलिस ने इस संबंध में आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Tags

Next Story