अवैध कॉलोनी में तोड़फोड़ करने गई टीम पर पथराव, जेसीबी का चालक घायल, तीन गिरफ्तार

हरिभूमि न्यूज. बहादुरगढ़
इलाके में अवैध कॉलोनी विकसित कर रहे कॉलोनाइजरों के हौसले बुलंद हैं। बुधवार को अवैध कॉलोनी में तोड़फोड़ करने गई प्रशासनिक टीम पर कॉलोनाइजरों की ओर से पथराव शुरू कर दिया गया। इस हमले में जेसीबी आप्रेटर समेत दो कर्मचारी घायल हो गए। प्रशासनिक टीम से भी बदतमीजी की गई। पुलिस बल बढ़ाया तो हमलावर फरार हो गए। मामले में तीन आरोपितों को पकड़ा गया है। इस संबंध में सेक्टर-6 थाने में केस दर्ज किया गया है।
शहर में झज्जर रोड पर कुबेल एंक्लेव के पास भी अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। इस अवैध कॉलोनी में कार्रवाई के लिए बुधवार की दोपहर को प्रशासनिक टीम पहुंची। टीम ने जैसे ही यहां अवैध निर्माणों को ढहाने की कार्रवाई शुरू की तो कॉलोनाइजर पक्ष की ओर से मौजूद काफी लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। विरोध के बाद पत्थरबाजी शुरू कर दी गई। जेसीबी ऑप्रेटर व एक अन्य कर्मचारी घायल हो गया। जेसीबी क्षतिग्रस्त हो गई। इस हमले के कारण कुछ देर के लिए कार्रवाई रोकनी पड़ गई। इसके बाद पुलिस बल बढ़ाया गया। एसडीएम हितेंद्र कुमार, डीएसपी पवन कुमार आदि अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस बल बढ़ा तो हमलावर वहां से रफूचक्कर हो गए, लेकिन मौके से तीन पकड़ लिए गए। कुछ देर बाद तोड़फोड़ की कार्रवाई फिर से शुरू की गई। लगभग पांच एकड़ में विकसित की जा रही इस अवैध कॉलोनी में सीवर लाइन व अवैध निर्माण ढहा दिए गए।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS