Mahendragarh : काल बनकर आया तूफान, छप्पर गिरने से महिला की मौत, बुजुर्ग घायल

महेंद्रगढ़ में आंधी आफत लेकर आई। गांव चामधेडा में मंगलवार की शाम को करीब 4:30 बजे तेज आंधी से छप्पर गिरने से दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने उन्हें उपचार के लिए तुरंत नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया तथा बुजुर्ग को उपचार के लिए नारनौल रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक का बुधवार को नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। महिला की मौत होने पर ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
मृतका के पुत्र दिनेश कुमार ने पुलिस को दिए बयान बताया कि वह गांव देवनगर (चामधेडा) का निवासी है तथा बावल में प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में स्थाई वर्कर है। बीते मंगलवार को शाम के करीब पांच बजे अपने घर पर फोन किया तो किसी ने भी फोन नहीं उठाया। उसने बार-बार फोन किया फिर भी किसी ने फोन नहीं उठाया। फिर उसने शाम के करीब 8:23 बजे सुंदर को भी फोन किया, उनके पास टाइम नहीं होने के कारण वह मौके पर नहीं गया। सुबह उसने फिर घर फोन किया तो किसी ने भी फोन उठाया। इसी तरह उसने घर पर कई बार कॉल किए, परंतु किसी ने भी फोन नहीं उठाया। इसके बाद अचानक उसके पास किसी अज्ञात का फोन आया। उसने बताया कि तुम्हारे घर का छप्पर गिर गया है और पशु बोल रहे हैं। इसके बाद वह घर पर आया तो देखा कि घर पर माता रोशनी देवी व पिता दलीप सिंह छप्पर के नीचे दबे हुए थे। उसने ग्रामीणों की मदद से दोनों को छप्पर से बाहर निकाला। इसके बाद वह दोनों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने पिता दलीप सिंह का अधिक चोट होने के कारण उपचार के लिए नारनौल रेफर तथा माता रोशनी देवी को मृत घोषित कर दिया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS