Hisar : बेसहारा पशुओं व बंदरों के साथ आवारा कुत्ते बने परेशानी का सबब

Hisar News : हिसार संघर्ष समिति ने शहर के पॉश इलाकों सहित शहर की लगभग हर गली में कुत्तों के जमावड़ों पर कड़ा रोष जाहिर किया है। समिति ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द टेंडर आदि प्रक्रिया पूरी कर शहरवासियों को इन आवारा कुत्तों से निजात दिलाई जाए ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।
समिति के अध्यक्ष जितेंद्र श्योराण ने कहा कि शहर में बेसहारा पशुओं व बंदरों का पहले ही परेशानी में डाला हुआ है। वहीं आवारा कुत्तों ने भी शहरवासियों की नाक में दम किया हुआ है। शहर की ऐसी कोई गली या कॉलोनी नहीं है, जहां पर आवारा कुत्तों के झूंड के झूंड न देखे जा सके। उन्होंने कहा कि इन कुत्तों के कारण शहरवासियों में हर समय भय का माहौल बना रहता है। कई जगह पर कुत्तों के काटने की घटनाएं सामने आ चुकी है। वहीं रात के समय भी कुत्तों के भौंकने से शहरवासियों की नींद में दखल पड़ता है और वे दिन भर की थकान के बाद आराम से सो भी नहीं पाते।
उन्होंने कहा कि शहर में आवारा पशुओं को पकड़ने या बंदरों को पकड़ने में नगर निगम का काफी ढुलमुल रवैया रहा है। ऐसे में कुत्तों को पकड़ने या नसबंदी को लेकर हो रही लेट लतीफी से शहरवासियों का गुस्सा चरम पर है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर नगर निगम प्रशासन ने जल्द ही शहरवासियों को इस समस्या से निजात नहीं दिलाई तो शहरवासी आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे और हिसार संघर्ष समिति उनके हर आंदोलन में अपना पूरा सहयोग व समर्थन देगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS