खेल मंत्री की खख्त कार्रवाई : पिहोवा नगर पालिका के चार कर्मचारियों काे किया सस्पेंड

कुरुक्षेत्र : खेल मंत्री व पिहोवा से विधायक संदीप सिंह ने सोमवार को नगर पालिका पिहोवा का औचक निरीक्षण किया। खेल मंत्री संदीप सिंह ने अचानक नगर पालिक का निरीक्षण किया और लापरवाही बरते जाने पर चार कर्मचारियों को सस्पेंड करने के आदेश जारी किए। मंत्री ने निरीक्षण के दौरान पाया कि जनवरी माह से डाक पेंडिंग पड़ी है और सफाई व्यवस्था भी ठीक नहीं मिली।
मंत्री संदीप सिंह ने कर्मचारियों को कहा कि काम में लापरवाही बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पत्रकारों से बातचीत करते हुए खेल मंत्री संदीप सिंह ने बताया कि पिछले काफी दिनों से शिकायतें आ रही थी कि नगर पालिका में शिकायतों का निपटारा नही किया जा रहा है बल्कि लोगों की शिकायतें पेंडिंग रखी गई है। इसके अलावा सफाई व्यवस्था का भी शहर में बुरा हाल है। खेल मंत्री ने बताया कि ओमप्रकाश जेई, मीनाक्षी एसआई, बेलदार दलबीर व एकाउटेंट को सस्पेंड करने के निर्देश दिए।
खेल मंत्री संदीप सिंह ने बताया कि जेई ओमप्रकाश के कार्यालय मेंं जनवरी माह की डाक पेंडिंग पड़ी थी। इसके अलावा ओमप्रकाश की शिकायत मिल रही थी कि वह डयूटी पर समय पर नही आते है और कार्यालय से जल्दी चले जाते है। इसके अलावा एसआई मीनाक्षी को सफाई व्यवस्था में खामिया पाए जाने पर सस्पेंड किया गया है। एकाउटेंट के दस मिनट देरी से पहुंचने पर उन पर सस्पेंड किया गया। खेल मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि वे शहरी निकाय मंत्री अनिल विज से आग्रह करेंगे कि इन कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में कोई भी कर्मचारी काम में लापरवाही न बरतें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS