पराली जलाने वालों पर सख्ती शुरू : कृषि विभाग ने 330 लोगों पर लगाया जुर्माना

हरिभूमि न्यूज. कुरुक्षेत्र
कुरुक्षेत्र जिले में फसल अवशेषों में आग लगाने वाले लोगों के खिलाफ जुर्माना लगाया जा रहा है। कृषि विभाग द्वारा अब तक 330 लोगों के चालान कर 6 लाख 95 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है।
उपायुक्त मुकुल कुमार ने कृषि विभाग के अधिकारियों की रिपोर्ट पर चर्चा करते हुए कहा कि हरसेक के माध्यम से 476 और अन्य माध्यमों से 69 सहित कुल 545 आग लगाने से संबंधित घटनाएं सामने आई है। इन सभी लोकोशनों पर कृषि विभाग की टीमें पहुंची। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग की टीमों ने कृषि भूमि पर 375 जगहों पर आग लगने की पुष्टि की है। इसके साथ ही अब तक कृषि विभाग की तरफ से 330 चालान किए जा चुके है और इन चालानों के माध्यम से 6 लाख 95 हजार रुपए का जुर्माना किया गया है।
कुरुक्षेत्र में सभी टीमें दिन-रात फानों में आग लगाने वालों पर नजर रखे हुए है। सभी का प्रयास है कि कुरुक्षेत्र में फानों में आग ना लगाने दी जाए और जो आग लगाने का प्रयास करे उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी की जाए। उन्होंने अधिकारियों को सख्त आदेश दिए है कि कुरुक्षेत्र में सभी टीमों एक्टिव मोड़ में रहेगी और जो भी आदेशों की अवहेलना कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS