सफाई कर्मचारियों की हड़ताल : झज्जर शहर की सफाई व्यवस्था चरमराई, जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर. लोग परेशान

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल :  झज्जर शहर की सफाई व्यवस्था चरमराई, जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर. लोग परेशान
X
दुकानदार व अन्य लोग कूड़ा निपटान करने के लिए कई स्थानों पर कूड़े के ढेरों में आग भी लगा रहे है। जिसके चलते जहां वातावरण प्रदूषित हो रहा है, वहीं बीमारियां फैलने का भी अंदेशा बना हुआ है।

हरिभूमि न्यूज. झज्जर : नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूर्णतया चरमरा गई है। शहर की सड़कों पर तीस से चालीस मीटर की दूरी तक कूड़ा ही कड़ा फैला हुआ है। वहीं बाजार में लगे कूड़े के ढेरों के कारण दुर्गंध उठने लगी है। दुकानदार व अन्य लोग कूड़ा निपटान करने के लिए कई स्थानों पर कूड़े के ढेरों में आग भी लगा रहे है। जिसके चलते जहां वातावरण प्रदूषित हो रहा है, वहीं बीमारियां फैलने का भी अंदेशा बना हुआ है।

सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहे कूड़े के ढेर: सोशल मीडिया पर भी शहर की बदहाली के वीडियो और फोटो खूब वायरल हो रहे है। लोग शहर की बदहाली को लेकर शासन-प्रशासन पर खूब भड़ास निकाल रहे है। वहीं व्यापार मंडल से जुड़े पदाधिकारी शहरवासियों से सड़कों व गली-मौहल्लों में कूड़ा न डालने की अपील भी कर रहे हैं।

रात को भी धरना दे रहे कर्मचारी: नगर परिषद के सफाई कर्मचारी 24 घंटे धरना दे रहे है। कर्मचारी यूनियन के प्रधान शिवम चावरिया ने बताया कि रात के समय साथी इसलिए धरना दे रहे है ताकि डोर टू डोर कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां बाहर न निकल सकें। उन्होंने बताया कि सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अडिग है।

आंदोलनकिया जाएगा तेज: कर्मचारी यूनियन के इकाई प्रधान शिवम् चावरिया ने कहा कि जब तक उनका एरियर नहीं दिया जाता तब तक उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि उन्हें समान वेतन समान काम का एरियर तथा हड़ताल के दौरान काटा गया ग्यारह दिनों का वेतन अभी तक नहीं मिला। प्रदेश के कई जिलों के कर्मचारियों को उनका एरियर दिया जा चुका है लेकिन इस संबंध में नप प्रशासन द्वारा ढील बरती जा रही है। जिसके चलते कर्मचारियों में रोष बना हुआ है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- रेवाड़ी में दंपति के बीच चल रहा आपसी विवाद, महिला के ससुर को मारी गोली

Tags

Next Story