Jind : राशि तीन गुणा करने का झांसा देकर हड़पे रुपये

हरिभूमि न्यूज : जींद
कंपनी में निवेश करने पर 20 माह में राशि के तीन गुणा होने का झांसा दे दो लाख छह हजार रुपये हड़पने पर सदर थाना सफीदों पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत तथा थ्री एचपीआईडी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव ऐचरा कलां निवासी सुरेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया मई 2019 में उसका संपर्क गांव रादू निवासी चंद्रजीत तथा पाथरी निवासी भाल सिंह की मार्फत गांव अलेवा निवासी अनिल से हुआ। चंद्रजीत तथा भाल सिंह ने उसे बताया कि अनिल द्वारा कंपनी खोली गई है। जिसमें निवेश करने पर गोल्ड प्रोडेक्ट दिया जाता है। बगैर गोल्ड प्रोडेक्ट प्लान के 20 माह मे निवेश की गई राशि तीन गुणा हो जाती है। चंद्रजीत व भाल सिंह ने उसे निवेश के लिए कंपनी का प्लान समझाया। उनके झांसे में आकर उसने कंपनी में दो लाख छह हजार 400 रुपये का निवेश कर दिया। दो माह तक निवेश की गई राशि का कुछ हिस्सा उसके पास आया, तीसरे माह उसके खाते में कुछ नहीं आया। संपर्क साधने पर चंद्रजीत तथा भाल सिंह ने उसे बताया कि जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाएगी और उसके खाते में राशि आ जाएगी। बावजूद इसके लम्बे समय तक निवेश की गई राशि खाते में नहीं आई।
आखिरकार दोनों ने उसे बताया कि अनिल कंपनी को बंद कर भूमिगत हो गया है। सुरेंद्र ने आरोप लगाया कि तीनों ने जालसाजी कर उसकी निवेश राशि को हड़प लिया है। सदर थाना सफीदों पुलिस ने सुरेंद्र की शिकायत पर चंद्रजीत, भाल सिंह तथा अनिल के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में खयानत तथा थ्री एचपीआईडी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सदर थाना सफीदों के जांच अधिकारी रमेश ने बताया कि कंपनी में निवेश का झांसा देकर राशि को हड़पा गया है। फिलहाल पीडि़त की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS