राज्यस्तरीय स्कूली कराटे प्रतियोगिता में झज्जर के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन

राज्यस्तरीय स्कूली कराटे प्रतियोगिता में झज्जर के खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन
X
अंडर-14 लड़कों में वंश ने पहला स्थान हासिल किया। अंडर-40 केजी में पियूष ने दूसरा और अंडर-50 केजी में अंश ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-17 के 70 केजी वर्ग में कैलश व 78 केजी में गौरव ने पहला स्थान पाया। अंडर-82 केजी में अरुण सहरावत तीसरे स्थान पर रहा।

बहादुरगढ़। यमुनानगर में हुई राज्य स्तरीय स्कूली कराटे प्रतियोगिता में झज्जर के खिलाडि़यों का दमदार प्रदर्शन रहा। इस प्रतियोगिता में जिले के पांच खिलाडि़यों ने पहला स्थान, पांच खिलाड़ियों ने दूसरा स्थान व पांच खिलाड़ियों ने तीसरा स्थान हासिल किया। इनकी जीत पर खेल प्रेमियों ने खुशी जताई है।

यमुनानगर में 55वीं हरियाणा राज्य विद्यालय क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन 22 से 24 नवंबर तक हुआ था। राज्यभर के खिलाडि़यों ने इसमें भाग लिया। झज्जर जिले के भी कई कराटे खिलाड़ियों ने इसमें दमखम दिखाया। शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-14 लड़कों में वंश ने पहला स्थान हासिल किया। अंडर-40 केजी में पियूष ने दूसरा और अंडर-50 केजी में अंश ने तीसरा स्थान हासिल किया। अंडर-17 के 70 केजी वर्ग में कैलश व 78 केजी में गौरव ने पहला स्थान पाया। अंडर-82 केजी में अरुण सहरावत तीसरे स्थान पर रहा।

अंडर-19 के 45 केजी में जतिन तथा 82 केजी में कार्तिक ने प्रथम स्थान पाया। अंडर-35 केजी में राहुल अंडर-40 में सचिन, अंडर-58 केजी में संगम, अंडर-66 में ऋषभ ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-54 केजी में सोहिल, अंडर-74 में सावन व अंडर-82 में अंश ने तीसरी पाजिशन पाई। हर्ष, यशु, कृष, धीरेन, अंगद, अनमोल, यश, रजत, हर्षित, आदित्य, मोहित, उदित, आर्यन, कातिक, दिशांत, हिमांशु, रचित आदि ने भी प्रभावी प्रदर्शन किया। कोच राजू अहलावत, प्रमोद कश्यप, अमित, सिकंदर और आकाश आदि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

Tags

Next Story