करनाल : दो पक्षों में जमकर तेजधार हथियार चले व लाठी डंडे भी बरसे

करनाल : दो पक्षों में जमकर तेजधार हथियार चले व लाठी डंडे भी बरसे
X
जानकारी के मुताबिक दअरसल 2 गुटों के बीच पहले किसी बात को लेकर झगड़ा चल रहा था। वहीं रविवार देर रात एक कैफे में दोनों पक्षों का आमना- सामना हो गया जहां जमकर विवाद हुआ इसके बाद फिर दोनों पक्ष सिविल हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर में भिड़ गए।

करनाल के सेक्टर 7 में एक कैफे में 2 पक्षों में दोनों पक्षों में जमकर तेजधार हथियार व लाठी डंडे चले। संघर्ष में दोनों पक्षों के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इससे लोगों में अफरातफरी मच गई। वहीं पुलिस मामले के जांच में जुटी है।

वहीं जब दोनों पक्ष इलाज के लिए सिविल हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर आए तो यहां भी एक पक्ष की तरफ से दूसरे पक्ष के एक साथी पर चाकुओं से हमला कर दिया गया। जिसमें दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक दअरसल 2 गुटों के बीच पहले किसी बात को लेकर झगड़ा चल रहा था। एक कैफे में दोनों का आमना सामना फिर से हो गया जहां पर पार्टी चल रही थी। पार्टी में ही दोनों पक्षों के बीच लाठी - डंडे, तेजधार हथियार, चाकू, गंडासी चली, जिसमें दोनों ही पक्षों के युवक घायल हो गए। दोनों ही गुटों के लोग जब मेडिकल करवाने औऱ इलाज करवाने के लिए सिविल हॉस्पिटल पहुंचे तो यहां भी एक युवक में ऊपर चाकुओं से हमला कर दिया। जहां स्थिति तनावपूर्ण बन गई। बमुश्किल पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। इसमें एक पक्ष के विनय, अक्षित व दूसरे पक्ष के नीतीश, योगेश घायल हो गए।

जांच अधिकरी जगबीर ने बताया कि फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। कैफ़े और सिविल हॉस्पिटल के सीसीटीवी फुटेज पुलिस खंगालने का प्रयास किया जा रहा है।

Tags

Next Story