पानीपत में हार्ट फेल से विद्यार्थी की मौत : स्कूल में दौड़ लगाते हुए काल का ग्रास बना 16 वर्षीय दक्ष

पानीपत में हार्ट फेल से विद्यार्थी की मौत : स्कूल में दौड़ लगाते हुए काल का ग्रास बना 16 वर्षीय दक्ष
X
स्कूल में स्पोटर्स डे था। दक्ष, धावक था और उसने 800 मीटर दौड़ में भाग लिया। जब दक्ष अपने प्रतिद्वंदियों के साथ दौड़ लगा रहा था, तो वह अचानक नीचे जमीन पर गिर गया।

पानीपत। पानीपत के सेंट मैरी स्कूल में कथित रूप से हुए हृदयघात से कक्षा दस के विद्यार्थी 16 वर्षीय दक्ष पुत्र एडवोकट धर्मवीर मलिक निवासी गांव सींक की मौत हो गई। वहीं स्कूल प्रशासन दक्ष को लेकर पास के ही एक निजी अस्पताल ले गए, जहां मेडिकल जांच के बाद दक्ष को सिविल अस्पताल ले जाने की सलाह दी गई। वहीं सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने मेडिकल जांच के बाद दक्ष को मृत घोषित कर दिया। इधर, स्कूल प्रशासन की सूचना पर दक्ष के परिजन रोते बिलखते हुए पानीपत के सिविल अस्पताल पहुंचे। वहीं पुलिस भी सिविल अस्पताल पहुंची। पुलिस ने जांच के बाद दक्ष के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया।

इधर, पुलिस की जांच में पता चला कि दक्ष अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। स्कूल में स्पोटर्स डे था। दक्ष, धावक था और उसने 800 मीटर दौड़ में भाग लिया। जब दक्ष अपने प्रतिद्वंदियों के साथ दौड़ लगा रहा था, तो वह अचानक नीचे जमीन पर गिर गया। नीचे गिरते ही उसे स्टाफ ने संभाला। उसे उठाया तो देखा कि वह बेहोश हो चुका था। उसकी नाक से खून बह रहा था। दूसरी ओर, स्कूल मैनेजर फादर कार्तिक ने बताया कि दक्ष दौड़ के दौरान दक्ष जब आखिरी प्वाइंट पर पहुंचाए तो वहां अचानक वह नीचे जमीन पर गिर गया और बेहोश हो गया। उसे नजदीकी एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने मौत का कारण हार्ट फेल होना बताया गया है।

Tags

Next Story