पीपीपी लिंक नहीं होने से विद्यार्थी परेशान, बच्चों की वर्दी और स्टेशनरी राशि अटकी

चंडीगढ़। हरियाणा शिक्षा विभाग की ओर से विद्यार्थियों को दी जाने वाली स्टेशनरी औऱ वर्दी की राशि अटक जाने से लाखों बच्चे प्रभावित हो गए हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि केंद्र से 71 करोड़ की राशि उपरोक्त सामग्री के लिए बजट मिलते ही 8 लाख बच्चों के खातों में पैसा ट्रांसफर कर दिया गया था। बाकी आठ लाख से ज्यादा बच्चों में कुछ बच्चों का परिवार पहचान पत्र लिंक नहीं होने के कारण उनके खातों में पैसा ट्रांसफर करने में भी देरी हो सकती है।
गर्मी के बाद सर्दी का भी सीजन खत्म होने जा रहा है, लेकिन हरियाणा के 16 लाख 79 हजार 646 बच्चों में से 15 जिलों के 8 लाख 59 हजार 25 विद्यार्थियों को ही स्टेशनरी, बैग और गर्मी सर्दी की वर्दी के पैसे मिले हैं। पूरा सीजन बीत जाने को है, लेकिन सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले आधे से ज्यादा विद्यार्थी अभी मिलने वाली स्टेशनरी, बैग और वर्दी का इंतजार कर रहे हैं।
हरियाणा शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि केंद्र से 71 करोड़ रुपये उपरोक्त सामग्री के लिए बजट मिलते ही 8 लाख बच्चों के खातों में पैसा ट्रांसफर किया गया था। वहीं, हरियाणा वित्त विभाग से बजट की मंजूरी मिल चुकी है, लेकिन शेष आठ लाख से ज्यादा बच्चों में कुछ बच्चों का परिवार पहचान पत्र लिंक नहीं होने की वजह से उनके खातों में पैसा ट्रांसफर करने में अभी देरी है।
राज्य के 15 जिलों में कुछ समय पहले ही स्टेशनरी और वर्दी के लिए खातों में पैसा डाला गया है। वहीं, अभी तक मेवात, पंचकूला, पानीपत, रोहतक, सिरसा, सोनीपत और यमुनानगर के विद्यार्थियों में से 4 लाख और विद्यार्थियों के खातों में स्टेशनरी और वर्दी के पैसे डालने की तैयारी की जा रही है। बताया गया है कि इन स्कूलों के लिए बजट की अप्रूवल आ चुकी है,अगले एक सप्ताह में खातों में राशि डालने की तैयारी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS