आत्महत्या : प्रवासी युवक ने लगाई फांसी, लटका मिला शव

हरिभूमि न्यूज बहादुरगढ़ । गांव परनाला में एक प्रवासी युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी का फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक का शव फंदे पर लटका हुआ मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
मृतक युवक की पहचान करीब 27 वर्षीय संतु कुमार के रूप में हुई। संतु मूल रूप से बिहार का निवासी था। पिछले कुछ समय से यहां परनाला में अपने भाइयों के साथ रह रहा था। सेक्टर-17 स्थित एक कंपनी में काम करता था। रविवार की सांय संतु घर पर ही था। इसके दोनों भाई ड्यूटी पर गए थे। देर शाम को लौटे तो कमरे में संतु फंदे पर लटका हुआ मिला। उन्होंने संतु को संभाला लेकिन सांसें थमी हुई थी। सूचना पाकर लाइनपार थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव को नागरिक अस्पताल में भेजा, जहां पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। संतु विवाहित था। उसने किन कारणों के चलते यह कदम उठाया, ये अभी स्पष्ट नहीं है। परिजनों की माने तो वह मानसिक तनाव से जूझ रहा था। संभवत: इसी वजह से उसने यह कदम उठाया होगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS