Suicide : पति की यातनाओं से परेशान होकर फंदे पर लटकी विवाहिता

Rewari : आदर्श नगर में अपने मायके में रही एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली। उसके पिता की शिकायत पर थाना रामपुरा पुलिस ने पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें : डॉ. धर्मेंद्र यादव बने भारतीय सेना में कैप्टन, दादा की प्रेरणा से किया सेना का रुख
रामसिंह ने बताया कि उसने अपनी बेटी अंजली की शादी दो वर्ष पूर्व दिल्ली निवासी राजेश के साथ की थी। आरोप है कि शादी में पर्याप्त दान-दहेज दिए जाने के बावजूद अंजली को अधिक दहेज (Dowry) लाने के लिए परेशान किया जाता था। पति की यातनाओं से तंग आकर वह मायके आ गई थी। शनिवार को उसने अपने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। उसका शव पंखे के हुक पर लटक रहा था। सूचना मिलने के बाद थाना रामपुरा पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतका के पिता के बयान पर पुलिस ने राजेश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS