सफाई को लेकर झगड़े में युवक पर नुकीले हथियार से किया हमला, आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

सोनीपत। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सफाई को लेकर हुए झगड़े में युवक पर नुकीले हथियार से हमला कर घायल करने के आरोप का मामला सामने आया है। मारपीट में घायल हुए युवक को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया। परिजन उसे निजी अस्पताल में ले गए। जहां उसका उपचार चल रहा है। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल के बयान दर्ज करना चाहे। स्वास्थ्य ठीक न होने के चलते घायल के बयान दर्ज नहीं हो सके। पुलिस ने घायल के चाचा के बयान पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
सुंदर सांवरी निवासी सोनू ने बताया कि रात को करीब 10.30 बजे सुनील उर्फ गोली ने सफाई को लेकर उसके साथ कहासुनी करना शुरू कर दिया। उसके साथ रोकी निवासी बड़वासनी, नीरज निवासी कुमासपुर भी थे। उन्होंने सुनील को काफी समझाया, लेकिन वह नहीं समझा। झगड़ा सुनकर उसका भतीजा अभिषेक आ यगा। सुनील ने आते ही उस पर चाकुनुमा नुकीली चीज से कान के पीछे हमला कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपित जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में लाया गया।
जहां चिकित्सक ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया। परिजन उसे पीजीआई न ले जाकर निजी अस्पताल में ले गए। जहां उसका उपचार चल रहा है। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल के बयान दर्ज करने चाहे, लेकिन चिकित्सक ने उसे अनफिट बताया। थाना प्रभारी सवित कुमार ने बताया कि पुलसि ने घायल के चाचा के बयान पर आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द से जल्द आरोपित को काबू कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS