हिसार में निजी स्कूल के प्रिंसिपल की संदिग्ध मौत, नहर में मिला शव

हिसार के पटेल नगर स्थित भारत हाई स्कूल के प्रिंसिपल वीमेश मेहतानी की संदिग्ध अवस्था में मौत (Death) हो गई। पुलिस ने प्रिंसिपल का शव सरसाना माइनर से बरामद किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हिसार के नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है। फिलहाल पुलिस हर एंगल मामले की जांच में जुटी हुई है।
पुलिस के अनुसार प्रिंसिपल वीमेश मेहतानी सुबह सैर करने के लिए घर से निकले थे। काफी देर तक वे घर पर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी तलाश की। बाद में पता चला कि एक व्यक्ति का शव सरसाना माइनर में गांव गंगवा के पास पुल के नीचे फंसा मिला है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को माइनर से बाहर निकाला। मृतक की पहचान प्रिंसिपल वीमेश मेहतानी के रूप में हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक यह खुलासा नहीं हो पाया है कि प्रिंसिपल नहर पर कैसे पहुंचे। वे हादसे का शिकार हुए या फिर सुसाइड किया है। यह पुलिस की जांच का विषय बना हुआ है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS