फिर उठा SYL मुद्दा : 14 अक्टूबर को हरियाणा और पंजाब के मुख्यमंत्रियों की बैठक

चंडीगढ़। हरियाणा और पंजाब के बीच एसवाईएल नहर का मुद्दा फिर उठ गया है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि एसवाईएल हरियाणावासियों का हक है और यह उन्हें अवश्य मिलेगा। 14 अक्तूबर को इसी बारे में उनकी बैठक पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ 11.30 बजे होगी, जिसमें इस मामले के समाधान के लिए विचार-विमर्श किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा के लिए एसवाईएल का पानी अत्यंत आवश्यक है। अब इस मामले में एक टाइम लाइन तय होना जरूरी है, ताकि प्रदेश के किसानों को पानी की उपलब्धता को सुनिश्चित हो सके।
एसवाईएल नहर के मामले पर मुख्यमंत्री श्री @mlkhattar ने जानकारी देते हुए बताया कि 14 अक्तूबर को #हरियाणा और #पंजाब के मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे बैठक करेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि बैठक में जरूर कोई ना कोई रास्ता निकलेगा। #Haryana #DIPRHaryana pic.twitter.com/zGTl0N7RBj
— DPR Haryana (@DiprHaryana) October 11, 2022
उल्लेखनीय है कि एसवाईएल के पानी के लिए मुख्यमंत्री द्वारा निरंतर अथक प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश की जनता को उसका जायज हक दिलवाया जाएगा। इस मुद्दे पर चर्चा के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री की ओर से 6 मई 2022 को एक अर्ध-सरकारी पत्र केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री को भेजा गया था, जिसमें पंजाब व हरियाणा दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों की दूसरे दौर की बैठक जल्द से जल्द बुलाने का अनुरोध किया गया था। मुख्यमंत्री ने गृहमंत्री अमित शाह को भी इस विषय में एक अर्ध-सरकारी पत्र लिखा था, जिसमें दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक आयोजित करने की बात कही गई थी। हरियाणा की ओर से इस बैठक के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री को भी 3 अर्ध-सरकारी पत्र लिखे गए थे। अब इसी कड़ी में आगामी 14 अक्तूबर को दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक होगी, जिसमें एसवाईएल के मुद्दे पर स्थाई समाधान की दिशा में कदम बढ़ेंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS